लाइव न्यूज़ :

जदयू प्रमुख ललन सिंह का भाजपा पर तंज, बोले- "भाजपा के लोग अब कुछ दिनों के मेहमान हैं"

By एस पी सिन्हा | Updated: May 8, 2023 18:39 IST

जदयू प्रमुख ललन सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग अब कुछ दिनों के मेहमान हैं और उनको जितना हल्ला करना है करें। इसका असर अब देश की जनता पर देखने को नहीं मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को बताया चंद दिनों का मेहमान ललन सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग जितना हल्ला करें, इसका असर अब जनता पर नहीं होने वाला हैउन्होंने कहा कि भाजपा का भ्रष्टाचार अब देश के हर घर के लोग जान रहे हैं

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मिशन विपक्षी एकता की मुहिम को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि भाजपा के लोग अब कुछ दिनों के ही मेहमान हैं, जो करना है कर लें। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री हर जगह जाएंगे और अपनी मुहीम को और तेजी देंगे। जिसका परिणाम जल्द देखने को मिलेगा।

ललन सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग अब कुछ दिनों के मेहमान हैं और उनको जितना हल्ला करना है करें। इसका असर अब देश की जनता पर देखने को नहीं मिलेगा। भाजपा को सबसे पहले कर्नाटक देखना चाहिए। वहां क्या हो रहा है, ये उनको  13 तारीख को मालूम चल जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा का भ्रष्टाचार अब देश के हर घर के लोग जान रहे हैं और लोगों के जुबान पर यह बात है कि इस बार भाजपा को सबक सीखना है। इस बार भाजपा का सफाया होना तय है। जो लोग बस इतना ही जानते हैं कि जो उनके खिलाफ जाएगा, उनके खिलाफ एजेंसी का इस्तेमाल किया जाएगा। वो करते रहें एजेंसी का इस्तेमाल उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इस बार जनता उसका जवाब देगी।

ललन सिंह ने कहा कि मणिपुर जल रहा है और देश के प्रधानमंत्री कर्नाटक में उन्माद फैलाने में लगे हैं। प्रधानमंत्री जय बजरंगबली का नारा लगाते हैं और कहते हैं कि कमल छाप पर वोट डालिए। भाजपा के भ्रष्टाचार की जो चर्चा हर गली गली में हो रही है, उसको दबाने के लिए पूरा धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है। मणिपुर जल रहा है देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कर्नाटक में चुनाव में व्यस्त हैं। कुछ दिन यह लोग हैं, जो चलाना हो चला लें। उसके बाद कुछ नहीं चलेगा।

इधर, भाजपा नेताओं के राज्यपाल से मुलकात को लेकर उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को कुछ पता है, उनको बस हल्ला करना आता है। एक बात साफ है कि बिहार में जो लोग भी धार्मिक उन्माद फैला आएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी को धार्मिक उन्माद फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नीतीश कुमार की सरकार है, कानून का राज चल रहा है। भाजपा धार्मिक उन्माद फैला रही है और जांच में जो लोग पकड़े जाएंगे उन पर कार्रवाई होगी।

वहीं, आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ दायर याचिका पर बिहार सरकार को नोटिस जारी करने पर सवाल किये जाने पर ललन सिंह भड़क गए। उन्होंने कहा कि जिन्हें नोटिस जारी किया गया है, उनसे जाकर पूछिए। वहीं, सीबीआई और ईडी पर निशाना साधते हुए ललन सिंह ने कहा कि अपने पालतू तोतों का इस्तेमाल कर भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के नाम पर अपने विरोधियों पर कार्रवाई करने वाली भाजपा का सच एक दिन जनता के सामने आ ही जायेगा और जनता को एक न एक दिन इनकी कालिख तो दिखेगी ही।

टॅग्स :Lalan Singhनीतीश कुमारNitish KumarBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप