लाइव न्यूज़ :

ललन सिंह ने कहा, 'भाजपा अब अटल-आडवाणी वाली पार्टी नहीं रही, नहीं होता है गठबंधन धर्म का पालन'

By एस पी सिन्हा | Updated: August 10, 2022 19:29 IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी द्वारा नीतीश कुमार पर धोखा देने का आरोप लगाए जाने के बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा अब गठबंधन धर्म निभाना भूल चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू प्रमुख ललन सिंह ने कहा कि अब भाजपा अटल-आडवाणी वाली पार्टी नहीं रहीइस समय वाली भाजपा ने तो अरुणाचल प्रदेश में जदयू के ही विधायकों को तोड़ लिया था जिस आरसीपी सिंह को नीतीश कुमार ने पार्टी की कमान थमाई, भाजपा ने उन्हें ही जोड़ लिया

पटना: महागठबंधन के साथ बिहार में नई सरकार बनाने के बाद भाजपा के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर बने हुए हैं। भाजपा की तरफ से कई बातों का खुलासा किया जा रहा है। सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद आज जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा पर गठबंधन धर्म नहीं निभाने का आरोप लगाया है।

ललन सिंह ने कहा कि अब भाजपा अटल-आडवाणी वाली पार्टी नहीं रही, जो 1996 से सभी दलों को साथ लेकर चलती थी। मौजूदा भाजपा ऐसी है जो अरुणाचल में जदयू के विधायकों को तोड़ लेती है। वहां 7 में से 6 जदयू के विधायक तोड़े गए। क्या यही गठबंधन धर्म था?

उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनना था। उन्होंने कोई साजिश नही की और सब कुछ ठीक रहा। वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव के समय जिस व्यक्ति आरसीपी को नीतीश कुमार ने जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया उस व्यक्ति को ही भाजपा ने साजिश के तहत अपने साथ जोड़ लिया। जिन लोगों ने लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जदयू को नुकसान पहुंचाया, वही सब भाजपा में शामिल हो गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ललन सिंहने कहा कि देश में शासन करने का भाजपा को जनमत दिया, लेकिन पूरे देश में भाजपा आज तनाव पैदा कर रही है। तनाव पैदा करके शासन नहीं चलता। देश में महंगाई बढ़ रही है। 2 करोड़ लोगों को रोजगार का वादा किया लेकिन किसी को रोजगार नहीं मिला। इसी तरह 3 लाख लोगों को सेना भर्ती में सारी प्रक्रिया पास करने के बाद आज तक नौकरी नहीं मिली। उल्टे 4 साल का अग्निवीर ले आए।

भाजपा के नेता कहते हैं अग्निवीर को भाजपा कार्यालय में चौकीदार बनाएंगे। ललन सिंह ने कहा कि क्या यही भाजपा का शासन चलाने का तरीका है? एनडीए गठबंधन में जदयू को छोटा भाई बताने के भाजपा के सवाल पर कहा कि 2005 में जदयू को भाजपा से कहीं अधिक सीट थी, लेकिन जदयू के किसी नेता ने खुद के दल को बड़ा भाई नहीं बताया।

2010 विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को 118 सीटें आई। जदयू अकेले सरकार बना सकती थी। लेकिन नीतीश कुमार ने एनडीए के गठबंधन धर्म का पालन किया। 2017 से 2020 तक फिर से भाजपा संग हमारी सरकार बनी, हमारे ही दल के सदस्य ज्यादा थे। हमने कभी खुद को बड़ा भाई नहीं कहा। 2015 के विधानसभा चुनाव में मोदी की 42 जनसभाओं के बाद भाजपा को बिहार में सिर्फ 53 सीट आई।

टॅग्स :Lalan Singhसुशील कुमार मोदीSushil Kumar ModiबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप