लाइव न्यूज़ :

'कांवर रूट पर नेमप्लेट वाला फैसला वापस..', जयंत चौधरी ने UP सरकार के निर्णय को समझे से परे बताया

By आकाश चौरसिया | Updated: July 21, 2024 16:30 IST

योगी सरकार के फैसले को लेकर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी नाराज दिखे, उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि इस फैसले को वापस लेना चाहिए।

Open in App

नई दिल्ली: भाजपा नीत केंद्र सरकार में मंत्री और एनडीए गठबंधन के सहयोगी दल के नेता जयंत चौधरी ने रविवार को योगी सरकार के उस फैसले को समझ से परे बताया, जिसमें कांवर यात्रा के दौरान फल विक्रेता और भोजनालय मालिकों को अपने नाम की नेमप्लेट लगाने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि ये फैसला समझ से परे है, जिसमें राज्यमार्ग पर स्थित ढाबे वालों को अपना नाम बताना पड़ेगा कि वो किस धर्म के हैं। 

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "यह बहुत सोचा-समझा और तर्कसंगत फैसला नहीं लगता। किसी भी फैसले से भावनाओं को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।" समाज की भलाई और समाज में जो लोग कांवर यात्रा पर जाते हैं और जो लोग उनकी सेवा करते हैं, यह परंपरा शुरू से ही रही है और किसी ने भी यह नहीं देखा कि उनकी सेवा कौन कर रहा है।''

इससे पहले योग गुरु बाबा रामदेव ने कांवर यात्रा के मार्ग पर भोजनालय के बाहर मालिक का नाम प्रदर्शित करने के यूपी सरकार के आदेश पर प्रतिक्रिया व्यक्ति की थी, जिसमें उन्होंने समर्थन किया। बाबा ने कहा कि किसी को भी अपनी पहचान उजागर करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर किसी को अपने नाम पर गर्व होना चाहिए।

योग गुरु ने पूछा कि अगर रामदेव को अपनी पहचान उजागर करने में कोई दिक्कत नहीं है तो रहमान को दिक्कत क्यों होनी चाहिए। आदेश का समर्थन करते हुए रामदेव ने कहा कि अगर कोई शुद्द है तो धर्म कोई मायने नहीं रखता। योग गुरु रामदेव ने मीडिया से कहा, अगर रामदेव को अपनी पहचना बताने में कोई दिक्कत नहीं है तो रहमान को अपनी पहचान बताने में दिक्कत क्यों होनी चाहिए?

टॅग्स :उत्तर प्रदेशजयंत चौधरीयोगी आदित्यनाथBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत