लाइव न्यूज़ :

जयललिता के इलाज के दौरान खर्च हुए 1.17 करोड़ रुपये, बिल हुआ लीक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 19, 2018 05:55 IST

तमिलनाडु की स्व. मुख्यमंत्री जे. जयललिता की बीमारी के खर्चे का एक ब्यौरा सामने आया है। जब बीमारी के दौरान चेन्नई के अपोलो अस्पताल में वह भर्ती थीं

Open in App

तमिलनाडु की स्व. मुख्यमंत्री जे. जयललिता की बीमारी के खर्चे का एक ब्यौरा सामने आया है। जब बीमारी के दौरान चेन्नई के अपोलो अस्पताल में वह भर्ती थीं, तो उन 75 दिनों में उनके भोजन पर 1.17 करोड़ रुपये का खर्च आया था। जयललिता के इलाज के दौरान 75 दिनों में उनके खाने पर 1.17 करोड़ रुपए खर्च हुए। अपोलो अस्पताल द्वारा जांच कमीशन को दी गई जानकारी के मुताबिक, जयललिता के इलाज का कुल खर्च 6 करोड़ 85 लाख रुपए था। इसमें से 44.46 लाख अभी भी बाकी है। 

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार जयललिता अपनी मृत्यु से पहले यानी वह 22 सितंबर 2016 को अस्पताल में भर्ती हुई थीं और 5 दिसंबर 2016 को अस्पताल में ही उनका निधन हो गया था। उनकी पार्टी अन्नाद्रमुक ने दावा किया है कि उसने 15 जून 2017 को अस्पताल को छह करोड़ रुपये दिए गए और इससे पहले 13 अक्तूबर 2016 को 41 लाख रुपये दिए थे।

पेश किए गए बिल के मुताबिक अस्पताल ने 71 लाख रुपए फीस, 1.92 करोड़ रुपए ट्रीटमेंट जबकि 38 लाख रुपए मेडीसन के लिए खर्च हुए। इसके अलावा 92 लाख रुपए यूके से आए डॉक्टर और 12 लाख रुपए सिंगापुर से आए डॉक्टर की फीस के लिए खर्च किए गए। साथ ही जिस कमरे में जयललिता भर्ती रहीं, उसका किराया 1.24 करोड़ रुपए था। इतना ही नहीं जयललिता की करीबी शशिकला और उनके कुछ रिश्तेदार उनके साथ 75 दिनों के इलाज के दौरान अस्पताल में ही रुके थे , जिसको भी जोड़ा गया है। 

जयललिता की मौत की जांच कर रहे आयोग के समक्ष अपोलो अस्पताल द्वारा पेश दस्तावेजों से इस विशाल भोजन खर्च का खुलासा हुआ है। तत्कालीन मुख्यमंत्री के इलाज पर कुल खर्च छह करोड़ 85 लाख 69 हजार 584 रुपये दिखाया गया है, जिनमें से 44.46 लाख रुपये अब भी बकाया है। इस बिल के सामने आने से फिलहाल हर कोई सख्ते में है।

अस्पताल का खर्च (रुपये में)कंसल्टेशन फी    71 लाखस्वास्थ्य सेवा         1.02 करोड़दवा                      38 लाखब्रिटिश डॉक्टर को    92 लाखसिंगापुर से फिजियोथेरेपी    12 लाखकमरे का किराया    1.24 करोड़

वहीं, दूसरी तरफ अम्मी की पार्टी की ओर से इस पर कोई बयान अभी तक नहीं है। ना ही जांच समिति ने इस पर अपनी कोई टिप्पणी की है। लेकिन बिल के लीक होने से पर कोई सख्ते में जरुर है।

(इनपुट भाषा के साथ)

टॅग्स :जयललितातमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिवंगत जयललिता की करीबी सहयोगी शशिकला ने नई पार्टी की घोषणा की, तमिलनाडु विधानसभा में सभी सीट पर चुनाव

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील