लाइव न्यूज़ :

LoC पर पाकिस्तान की नापाक हरकत, एक भारतीय जवान शहीद, तीन जख्मी, कई घर भी ढहे

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 14, 2020 13:55 IST

जम्मू-कश्मीरः पुंछ और राजौरी जिलों में इस महीने अग्रिम चौकियों और गांवों पर पाकिस्तानी गोलीबारी में हुई यह तीसरी मौत है। अधिकारियों ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि जवाबी कार्रवाई में कोई पाकिस्तानी सैनिक हताहत हुआ है या नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देएलओसी पर पाक सेना कई सेक्टरों में भीषण गोलाबारी कर रही है।पाकिस्तान की गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया है।

जम्मू: एलओसी पर पाक सेना कई सेक्टरों में भीषण गोलाबारी कर रही है। नतीजतन एक जवान शहीद हो गया है। तीन गंभीर रूप से जख्मी हैं। कई घर गोलाबारी के कारण ढह गए हैं। भारतीय जवाबी कार्रवाई के कारण उस पार त्राहि त्राहि मची हुई है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के कस्बा और किरनी इलाके में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान एक जवान शहीद हो गया, जबकि पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास तीन अन्य जवान घायल हो गए हैं। तीनों घायलों को उधमपुर स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहीद जवान की पहचान 29 वर्षीय लुंगबुई अबोनमली के तौर पर की गई है।

पाकिस्तान ने रविवार सुबह भी एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के बारामुला इलाके के रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। जानकारी के अनुसार आज तड़के ही पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। इस दौरान रामपुर सेक्टर में गोलीबारी की गई, साथ ही मोर्टार भी दागे गए। पाकिस्तानी सेना ने इस दौरान अन्य विस्फोटकों का भी इस्तेमाल किया। सेना जवाबी कार्रवाई में जुटी हुई है।

नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में दहशत

पुंछ और राजौरी जिलों में इस महीने अग्रिम चौकियों और गांवों पर पाकिस्तानी गोलीबारी में हुई यह तीसरी मौत है। अधिकारियों ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि जवाबी कार्रवाई में कोई पाकिस्तानी सैनिक हताहत हुआ है या नहीं। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर शनिवार शाम को भी कीरनी और कस्बा में सेना की चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों में गोलाबारी की थी। इसका सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलाबारी के चलते नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जो लोग खेतों में काम कर रहे थे वे सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। 

कीरनी और कस्बा सेक्टर में पहले हल्के हथियारों से गोलाबारी

जानकारी के अनुसार शाम 6 बजे पाकिस्तानी सेना ने कीरनी और कस्बा सेक्टर में पहले हल्के और फिर बड़े हथियारों से गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इससे नियंत्रण गांव कस्बा, कीरनी, मंधारा, दिगवार तेडवां, डोकरी आदि में मोर्टार गिरने और उनके धमकों का शोर सुनाई देने लगा। पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी का सेना ने भी की जवाब दिया। 

गौरतलब है कि शुक्रवार को भी पाकिस्तानी सेना ने इन्हीं क्षेत्रों में गोलीबारी की थी, जिसका सेना ने जवाब देते हुए पाकिस्तानी सेना की कई चौकियां तबाह करते हुए उनके दर्जनभर जवानों को ढेर किया था। उस नुकसान के बावजूद शनिवार को फिर गोलीबारी शुरू कर दी।

टॅग्स :सीजफायरएलओसीपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?