लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: August 4, 2021 17:43 IST

Open in App

अगरतला, चार अगस्त सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने त्रिपुरा के खोवाई जिले में कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

एक दिन पहले राज्य के उग्रवादी संगठन ‘नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा’ (एनएलएफटी) द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में अर्धसैनिक बल के दो जवान शहीद हो गए थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जवान की पहचान राजस्थान के जोधपुर के निवासी बाबूराम चौधरी के तौर पर हुई है, जो बीएसएफ की 80वीं बटालियन में तैनात था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ घटना के वक्त बाबूराम अपने तीन साथियों के साथ पहरमुरा सीमा चौकी पर तैनात था। उनके साथियों के मुताबिक, बाबूराम ने सुबह करीब पांच बजे अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। इस संबंध में खोवाई थाने में मामला दर्ज किया गया है।’’

इस बीच, विपक्ष के नेता माणिक सरकार ने मंगलवार को उग्रवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से ‘‘उग्रवाद के फिर पनपने के प्रयासों से मुकाबला करने को त्वरित एवं प्रभावी उपाय’’ करने का आग्रह किया।

सीमा सुरक्षा बल ने मंगलवार को बताया था उग्रवादियों ने राज्य के धलाई जिले में सुबह करीब साढ़े छह बजे घात लगाकर हमला किया था। शहीद हुए कर्मियों में बीएसएफ के एक उपनिरीक्षक भी शामिल है।

उत्तरी रेंज के डीआईजी एल डारलोंग ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बीएसएफ का एक दस्ता सुबह चावमनू इलाके में गश्त पर था, तभी जंगल में छिपे आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिसमें एक उप-निरीक्षक और एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने मंगलवार को हुई इस घटना की निंदा की।

देब ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। भारत अपने वीर शहीदों के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।’’

धलाई जिले में बीएसएफ और त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) द्वारा बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। डारलोंग ने कहा कि आतंकवादी शायद हमले के बाद बांग्लादेश भाग गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर