लाइव न्यूज़ :

महबूबा मुफ्ती को एक और बड़ा झटका, जावेद मुस्तफा मीर ने PDP से दिया इस्तीफा 

By भाषा | Updated: January 6, 2019 18:40 IST

मीर को 2015 में मुफ्ती मोहम्मद सईद नीत पीडीपी-भाजपा सरकार में राजस्व मंत्री के तौर पर शामिल किया गया था। हालांकि, पिता की मौत के बाद अप्रैल 2016 में मुख्यमंत्री बनने के बाद महबूबा मुफ्ती ने उन्हें अपने मंत्रिपरिषद में जगह नहीं दी थी।

Open in App

महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को एक और झटका देते हुए वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री जावेद मुस्तफा मीर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में चदूरा निर्वाचन क्षेत्र का 2002 से लगातार तीन बार तक प्रतिनिधित्व करने वाले मीर ने कहा कि इस्तीफा देना उनका “व्यक्तिगत फैसला” है।

उन्होंने शनिवार को कहा, “मैंने पीडीपी से इस्तीफा दे दिया है। यह मेरा व्यक्तिगत फैसला है और मैं इस वक्त इस पर और ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा।” उन्होंने भविष्य की अपनी योजना के बारे में कुछ नहीं कहा। 

मीर को 2015 में मुफ्ती मोहम्मद सईद नीत पीडीपी-भाजपा सरकार में राजस्व मंत्री के तौर पर शामिल किया गया था। हालांकि, पिता की मौत के बाद अप्रैल 2016 में मुख्यमंत्री बनने के बाद महबूबा मुफ्ती ने उन्हें अपने मंत्रिपरिषद में जगह नहीं दी थी।

इस कारण से मीर और पार्टी नेतृत्व के बीच मतभेद बढ़ने लगे थे। वह गठबंधन की सरकार बनने के बाद से उसमें पीडीपी की भूमिका का आलोचना करते रहे हैं। मीर को दिसंबर 2017 में एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया था।

जम्मू-कश्मीर में पिछले साल जून में गठबंधन सरकार से भाजपा के समर्थन वापस ले लेने के बाद से महबूबा मुफ्ती नीत पीडीपी लगातार विरोध का सामना कर रही है। पीडीपी नेताओं के एक धड़े ने महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह कर दिया है। वे उनपर भाई-भतीजावाद और पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं। 

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?