लाइव न्यूज़ :

जावडेकर ने तेलंगाना में सत्ताधारी टीआरएस पर ‘परिवार के शासन’ को लेकर साधा निशाना

By भाषा | Updated: September 21, 2021 21:38 IST

Open in App

हैदराबाद, 21 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस के कथित पारिवारिक शासन और रोजगार एवं बेरोजगारी भत्ता पर वादे को पूरा नहीं करने को लेकर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि राज्य को केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत सरकार की तरह एक मजबूत और विकासोन्मुखी सरकार की जरूरत है।

तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय कुमार की राज्यव्यापी 'पदयात्रा' के तहत कामारेड्डी शहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जावडेकर ने आरोप लगाया कि ‘परिवार का शासन’ टीआरएस सरकार की विशेषता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ टीआरएस ने नौकरियों और बेरोजगारों को हर महीने 3,000 रुपये के प्रावधान सहित अपने वादों पर काम नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘‘ये झूठ की सरकार है। ये झूठे वादों की सरकार है..।’’ उन्होंने कहा कि इसे उखाड़ फेंकना चाहिए।

उन्होंने कहा कि टीआरएस सरकार को कुछ गलत होने के लिए केंद्र की राजग सरकार पर दोष मढ़ने की आदत है, लेकिन लोग अब सच्चाई को समझते हैं। उन्होंने नए राजमार्गों के निर्माण की तेज गति का उदाहरण देते हुए कहा कि राजग सरकार ने पिछले संप्रग शासन की तुलना में राज्यों को धन का आवंटन बढ़ाया है और देश में विकास सुनिश्चित किया।

पठानकोट, उरी आतंकी हमलों के बाद सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट हवाई हमलों को याद करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की। जावडेकर ने कहा कि तेलंगाना में भी ऐसी सरकार की जरूरत है।

टीआरएस सरकार में कथित भ्रष्टाचार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों में केवल इसलिए भारी राशि खर्च की जाती है कि अगले पांच साल के दौरान लोगों से "लूट" की जा सके।

उन्होंने कहा कि अगर टीआरएस सरकार ने कोविड ​​​​-19 फैलने से पहले 'आयुष्मान भारत' योजना लागू की होती, तो इससे लोगों की जान बच जाती।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा 2023 में अगला विधानसभा चुनाव और जल्द ही होने वाले हुजुराबाद विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा इस्लाम या अन्य धर्मों के खिलाफ नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए