लाइव न्यूज़ :

बेटी का कन्यादान करने के बाद पिता की हुई मौत; दुल्हन व बारातियों से छिपाई गई बात, विदाई के बाद हुआ अंतिम संस्कार

By अनिल शर्मा | Updated: May 31, 2023 11:20 IST

70 वर्षीय देव नारायण मिश्र नामक शख्स की अपनी बेटी का कन्यादान करने के बाद कुछ ही समय बाद हार्ट अटैक से मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपरिजनों ने बरातियों और दुल्हन से यह बात छुपाए रखी। सुबह जब बारात को विदा कर दिया गया तो बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया गया। 

जौनपुरः यूपी के जौनपुर में बेटी का कन्यादान करने के बाद एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इस घटना के बाद शादी का उत्सव मातम में बदल गया। घटना सोमवार रात की है। 70 वर्षीय देव नारायण मिश्र नामक शख्स की अपनी बेटी का कन्यादान करने के बाद कुछ ही समय बाद हार्ट अटैक से मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने बरातियों और दुल्हन से यह बात छुपाए रखी। सुबह जब बारात को विदा कर दिया गया तो बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया गया। 

जौनपुर बाजार क्षेत्र के आयर गांव में 70 वर्षीय देव नारायण ने अपनी बेटी की शादी सुजानगंज में तय की थी। बारात सोमवार रात उनके घर पहुंची। चारों तरफ खुशियों और उत्सव का माहौल था। शादी की रस्में शुरू हुईं। देव नारायण ने बेटी का कन्यादान किया। लेकिन बेटी की विदाई नहीं देख पाए। कन्यादान के कुछ ही समय बाद उनको हार्ट अटैक आ गया। परिजन उनको आनन-फानन में अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के सामने ये संकट आ गया कि अगर यह बात सबको पता चली तो शादी में व्यवधान पड़ेगा, रोना-धोना शुरू हो जाएगा। यह बात सबसे छुपाई गई। सुबह जब दुल्हन की विदाई हो गई तो बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया गया। यह बात बाद में सबको पता चली तो घर में मातम छा गया।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारजौनपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप