लाइव न्यूज़ :

सड़क हादसे में पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन हुईं घायल, एक की मौत

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 7, 2018 15:05 IST

सड़क हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और जशोदाबेन सहित ड्राइवर व सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं।

Open in App

राजस्थान के कोटा-चितौड़ हाईवे पर बुधवार (7 फरवरी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन की कार दुर्घटनाग्रस हो गई, जिसमें वह घायल हो गई हैं। उनके सिर में गहरी चोटें बताई जा रही हैं। वहीं, इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। 

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और जशोदाबेन सहित ड्राइवर व सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं। तीनों घायलों को राहगीरों की सहायता से अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना बुधवार सुबह कोटा-चित्तौड़ हाईवे पर स्थित बेगूं के नजदीक काटूंदा मोड़ पर हुई। हादसे की जानकारी लगते ही डीएसपी राजेश राजौरा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

बताया जा रहा है कि जशोदाबेन बेगूं से अहमदाबाद जाने के लिए सुबह निकली थीं। हालांकि अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस हादसे के बारे में पुलिस घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है।

आपको बता दें कि जसोदाबेन 2016 में सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने अहमदाबाद के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) में एक आरटीआई आवेदन दायर की थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए अपना पासपोर्ट हासिल करने के लिए जमा किए गए शादी से जुड़े दस्तावेजों का ब्योरा मांगा था।

टॅग्स :सड़क दुर्धटनानरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील