लाइव न्यूज़ :

संसदीय राजनीति में नरेंद्र मोदी जी से बहुत सीनियर हूं!, पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा-जब मुख्यमंत्री बने तब हम तीन बार निर्दलीय सांसद बन चुके थे...

By एस पी सिन्हा | Updated: February 11, 2023 16:16 IST

पप्पू यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि कुछ लोग सलाह देते हैं कि प्रधानमंत्री पर टिप्पणी मत कीजिए। पता नहीं है, संसदीय राजनीति में हम नरेंद्र मोदी जी से बहुत सीनियर हैं!

Open in App
ठळक मुद्देवडनगर से ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने का साहस नहीं कर पाए।हम 3 बार निर्दलीय लोकसभा एमपी और एक बार निर्दलीय विधायक बन चुके थे। अडानी जैसे धनपशुओं के पास गिरवी रख लेता तो सीएम पीएम पद क्या है?

पटनाः जन अधिकार पार्टी प्रमुख व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने राजनीति के मामले में खुद को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सीनियर बताया है। उनका दावा है कि वह पीएम मोदी से सीनियर पॉलिटिशियन हैं। जाप प्रमुख ने ट्वीट कर कहा है कि मोदी जी बिना चुनाव लड़े भाजपा के द्वारा जब मुख्यमंत्री बने तब हम 3 बार निर्दलीय सांसद बन चुके थे। 

पप्पू यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि कुछ लोग सलाह देते हैं कि प्रधानमंत्री पर टिप्पणी मत कीजिए। उन्हें पता नहीं है, संसदीय राजनीति में हम नरेंद्र मोदी जी से बहुत सीनियर हैं! जब वह अपने गृह क्षेत्र वडनगर से ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने का साहस नहीं कर पाए, तब हम 3 बार निर्दलीय लोकसभा एमपी और एक बार निर्दलीय विधायक बन चुके थे।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि नरेंद्र मोदी जी जैसे हमारे पास भाजपा जैसी धन्ना सेठों की पार्टी होती और उनकी तरह अपना ईमान अडानी जैसे धनपशुओं के पास गिरवी रख लेता तो सीएम पीएम पद क्या है? उन्होंने आगे लिखा है कि याद रखो मोदी जी बिना चुनाव लड़े भाजपा के द्वारा मुख्यमंत्री बने तब हम 3 बार निर्दलीय सांसद बन चुके थे।

अडानी के प्लेन में उड़ पीएम बने। बता दें कि पप्पू यादव ने पहली बार 1991 में लोकसभा चुनाव जीता। उसके बाद वे 1996,1999, 2004 और 2014 में बिहार के कई निर्वाचन क्षेत्रों से निर्दलीय व राजद उम्मीदवार के रूप में लोकसभा सांसद बने। वहीं 2019 के चुनाव में उनकी हार हो गई।

पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में पप्पू यादव और उनकी पार्टी की करारी हार हुई। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी वर्ष 1985 में ही भाजपा की सक्रिय राजनीति में शामिल हो गए। इसके बाद राष्ट्रीय राजनीति में उन्होंने बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां संभाली। लेकिन वर्ष 2001 में वे गुजरात के मुख्यमंत्री बनाए गए, तब से उनकी संसदीय राजनीति शुरू हुई।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपप्पू यादवबिहारपटनागौतम अडानीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया