लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 4 जनवरी: आज ही के दिन लुई ब्रेल और सर आइजैक न्यूटन जैसे महान वैज्ञानिकों हुआ है जन्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2020 13:34 IST

चार जनवरी का इन दोनों के जन्म से गहरा नाता है। चार जनवरी 1809 को फ्रांस के महान शिक्षाविद् लुई ब्रेल का जन्म हुआ, जिन्होंने एक ऐसी लिपि का आविष्कार किया, जो नेत्रहीनों को शिक्षा का उजाला देने का जरिया बनी। उन्हीं के नाम पर इसे ब्रेल लिपि का नाम दिया गया। 4 जनवरी 1643 की तारीख इतिहास में इंग्लैंड के महान वैज्ञानिक सर आइज़ैक न्यूटन की जन्मतिथि के रूप में भी दर्ज है।

Open in App
ठळक मुद्दे1964 आज ही के दिन वाराणसी लोकोमोटिव वर्क्स में डीजल का पहला लोकोमोटिव बनकर तैयार। 1604 में आज ही के दिन शहजादा सलीम की बगावत नाकाम होने के बाद उन्हें बादशाह अकबर के हुजूर में पेश किया गया।

ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्र में कोई महान उपलब्धि हासिल करके इतिहास के पन्नों में जगह बनाई है। नेत्रहीनों के लिए ब्रेल लिपि का आविष्कार करने वाले लुई ब्रेल और महान गणितज्ञ और दार्शनिक सर आइजैक न्यूटन दो ऐसे ही नाम हैं।

चार जनवरी का इन दोनों के जन्म से गहरा नाता है। चार जनवरी 1809 को फ्रांस के महान शिक्षाविद् लुई ब्रेल का जन्म हुआ, जिन्होंने एक ऐसी लिपि का आविष्कार किया, जो नेत्रहीनों को शिक्षा का उजाला देने का जरिया बनी। उन्हीं के नाम पर इसे ब्रेल लिपि का नाम दिया गया। 4 जनवरी 1643 की तारीख इतिहास में इंग्लैंड के महान वैज्ञानिक सर आइज़ैक न्यूटन की जन्मतिथि के रूप में भी दर्ज है।

गुरुत्वाकर्षण का नियम और गति के सिद्धांत का प्रतिपादन करने वाले महान गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिष एवं दार्शनिक सर न्यूटन को आधुनिक भौतिक विज्ञान के जनक का दर्जा दिया जाता है।

देश दुनिया के इतिहास में 4 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1604 : शहजादा सलीम की बगावत नाकाम होने के बाद उन्हें बादशाह अकबर के हुजूर में पेश किया गया।

1643 : गुरुत्वाकर्षण का सिद्धान्त और गति के नियम का प्रतिपादन करने वाले इंग्लैंड के महान भौतिक शास्त्री और गणितज्ञ सर आइजैक न्यूटन का जन्म।

1809 : नेत्रहीनों को पढ़ने लिखने में मदद देने वाली लिपि के अविष्कारक लुई ब्रेल का जन्म। लुई तीन वर्ष की आयु में एक दुर्घटना में अपनी आंखों की रौशनी गंवा बैठे थे।

1906 : प्रिंस ऑफ वेल्स :जो बाद में किंग जार्ज पंचम बने: ने कलकत्ता में विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की आधारशिला रखी।

1948 : दक्षिण पूर्व एशियाई देश बर्मा (म्यांमार) को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1958 : न्यूजीलैंड के सर एडमंड हिलेरी ने दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा।

1912 में कैप्टेन रॉबर्ट एफ़ स्कॉट के अभियान के बाद वह पहले अन्वेषक थे, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। हिलेरी ने अपनी टीम के साथ खराब मौसम में करीब 113 किलोमीटर की यात्रा की।

1964 : वाराणसी लोकोमोटिव वर्क्स में डीजल का पहला लोकोमोटिव बनकर तैयार।

1966 : भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 की लड़ाई के बाद ताशकंद में शिखर बैठक की शुरूआत, जिसमें भारत की तरफ से प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के जनरल अयूब खान ने शिरकत की।

1972 : विभिन्न अपराधों की जांच को बेहतर और आधुनिक तरीके से अंजाम देने के लिए नई दिल्ली में इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॅजी एंड फारेंसिक साइंस की स्थापना।

1990 : पाकिस्तान में रेल दुर्घटना के इतिहास की सबसे दुखद घटना में दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर में 307 लोगों की मौत और बहुत से लोग घायल हुए।

2007 : अमेरिका में नैंसी पेलोसी को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव का स्पीकर चुना गया। इस पद पर पहुंचने वाली वह पहली महिला।

2010 : संयुक्त अरब अमीरात के दुबई स्थित बुर्ज खलीफा को आधिकारिक तौर पर खोला गया। इसे उस समय दुनिया की सबसे ऊंची इमारत कहा गया था।

 

टॅग्स :हिस्ट्रीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए