लाइव न्यूज़ :

22 जनवरी : उन्मादियों की भीड़ ने ग्राहम स्टेन्स, दो बेटों को जिंदा जलाया

By भाषा | Updated: January 21, 2021 20:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी साल के पहले महीने का 22वां दिन इतिहास में एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। 22 जनवरी 1999 को ओडिशा के क्योंझर में उत्पाती भीड़ ने ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेन्स और उनके दो बेटों को ज़िंदा जला दिया था। इस घटना की धमक पूरी दुनिया में सुनाई दी।

मनोहरपुर गांव में एक भीड़ ने स्टेंस और उनके दो बेटों को उनकी गाड़ी पर पेट्रोल छिड़क कर जला डाला। स्टेंस वहां करीब 30 वर्ष से कुष्ठ रोगियों के लिए काम कर रहे थे लेकिन उनपर उस इलाके में धर्मांतरण कराने का आरोप भी लगा था।

देश दुनिया के इतिहास में 22 जनवरी की तारीख पर दर्ज देश दुनिया की कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1666 : दुनिया को ताज महल के रूप में मोहब्बत का अजीम तोहफा देने वाले मुगल बादशाह शाहजहाँ का निधन ।

1901 : महारानी विक्टोरिया का निधन। महारानी विक्टोरिया ने 1837 में ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड की महारानी के रूप में सिंहासन संभाला और अपनी मृत्यु तक इस पर आरूढ़ रहीं।

1973 : नाइजीरिया में जॉर्डन एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, करीब 200 लोगों की मौत।

1973 : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात को कानूनी तौर पर मान्यता दे दी। इसे अपराध की श्रेणी से निकालते हुए अदालत ने इसे महिला की निजता का संवैधानिक अधिकार बताया।

1980: सोवियत संघ ने सरकार-विरोधी परमाणु वैज्ञानिक आन्द्रेई सखारोव को नज़रबंद किया। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित सखारोव ने एक अमरीकी टेलिविज़न चैनल को दिए साक्षात्कार में अफ़गानिस्तान से सोवियत सेनाएं वापस बुलाने की मांग की थी।

1996 : केलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से तकरीबन 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की।

1999: ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेन्स और उनके दो बेटों को उन्मादियों की भीड़ ने जिंदा जलाकर मार डाला।

2001 : पाकिस्तान ने देश में तालिबान के सभी कार्यालयों को बंद किया और आतंक के सरगना ओसामा बिन लादेन की संपतियों पर रोक लगा दी।

2009 : फ़िल्म स्लमडॉग मिलेनियर को ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया।

2009 : सरकार ने सार्वजनिक निजी भागीदारी पर आधारित तीन बंदरगाह परियोजनाओं को मंज़ूदी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए