लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में दो साल बाद जन्माष्टमी का जुलूस निकाला गया

By भाषा | Updated: August 30, 2021 16:59 IST

Open in App

दो साल के अंतराल के बाद कश्मीरी पंडितों ने सोमवार को यहां भगवान कृष्ण का जन्मदिन मनाने के लिए जन्माष्टमी जुलूस निकाला।अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस शहर के हब्बा कदल इलाके के गणपतियार मंदिर से शुरू हुआ और बरबरशाह के क्रालखुद से होते हुए ऐतिहासिक लाल चौक स्थित घंटाघर तक पहुंचा।उन्होंने कहा कि जुलूस अमीरकदल पुल को पार कर जहांगीर चौक से गुजरा और मंदिर लौट आया। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों सहित भक्तों ने रथ के साथ नृत्य किया और लोगों के बीच मिठाई बांटी।श्रद्धालुओं में से एक वरिष्ठ नागरिक ने कहा कि दो साल बाद उन्हें श्रीनगर में जन्माष्टमी का जुलूस निकालने की अनुमति मिली।कोविड-19 के कारण 2020 में कोई जुलूस नहीं निकाला गया था, जबकि अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को निरस्त करने के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन के कारण इस आयोजन को रद्द कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: 23 साल बाद शोपियां पहुंचे कश्मीरी पंडित, 2003 के नरसंहार की प्रार्थना के दौरान गमगीन हुआ माहौल

क्राइम अलर्टJammu Kashmir: 35 साल पहले कश्मीरी पंडित महिला की हत्या का मामला, राज्य के 8 स्थानों पर SIA कर रही रेड

भारतकश्मीर के हिन्दू समुदाय की आस्था को दर्शाता है क्षीर भवानी

भारतJammu-Kashmir: क्षीर भवानी के मेले में कश्मीरी पंडित कर रहे कश्मीर वापसी की दुआ, 35 सालों से मांग है अधूरी

भारतJ&K Elections 2024: आतंकवाद की शुरुआत के बाद पहली बार कश्मीर में एक कश्मीरी पंडित महिला लड़ रही चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष