लाइव न्यूज़ :

जनता दरबार एक फरियादी ने लगाया नारा, "देश का प्रधानमंत्री कैसा हो-नीतीश भैया जैसा हो" गदगद हुए नीतीश कुमार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 10, 2022 16:15 IST

जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक-एक कर फरियादियों की बात सुन रहे थे। इस बीच सभी चौंक गये, जब एक फरियादी अचानक चिल्लाने लगा। उसकी बात सुनकर नीतीश कुमार खिलखिलाकर हंस पड़े।  दरअसल, उस फरियादी ने नारा लगाना शुरू किया, "देश का प्रधानमंत्री कैसा हो-नीतीश भैया जैसा हो।"

Open in App
ठळक मुद्दे दरबार में मुख्यमंत्री एक- एक कर फरियादियों की बात सुन रहे थेइस बीच एक फरियादी ने नारा लगाना शुरू किया, "देश का प्रधानमंत्री कैसा हो-नीतीश भैया जैसा होउसकी बात सुनकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खिलखिलाकर हंस पड़े

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सोमवार को जनता दरबार लगाया। दरबार में मुख्यमंत्री एक- एक कर फरियादियों की बात सुन रहे थे। इस बीच सभी चौंक गये, जब एक फरियादी अचानक चिल्लाने लगा। उसकी बात सुनकर नीतीश कुमार खिलखिलाकर हंस पड़े।  दरअसल, उस फरियादी ने नारा लगाना शुरू किया, "देश का प्रधानमंत्री कैसा हो-नीतीश भैया जैसा हो।"

यह सुनकर नीतीश कुमार के चेहरे पर खुशी दिखने लगी। पहले मुस्कुराये, फिर हाथ उठाया। मुस्कुराते हुए कहने लगे-एक से एक है सब....। फिर खूब हंसे नीतीश कुमार। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों नीतीश कुमार जब जेपी के गांव सिताब दियारा पहुंचे थे तब भी ‘देश का प्रधानमंत्री कैसा हो, ‘नीतीश कुमार जैसा हो’ नारा लगा था। दरअसल, आज सोमवार का दिन होने के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार लगाया गया।

मुख्यमंत्री के पास अलग-अलग विभाग से जुड़े फरियादी पहुंचे थे और वह आम लोगों की शिकायत सुन रहे थे, तभी पीछे से एक शख्स चिल्लाने लगा। उसने नीतीश कुमार के समर्थन लिए नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं, मधेपुरा से आये एक फरियादी ने तो सीधे नीतीश कुमार की पोल खोलकर रख दी। फरियादी ने मुख्यमंत्री से कहा कि जुलाई में भी हम मधेपुरा मेडिकल कॉलेज को लेकर आपके यहां शिकायत किये थे।

शिकायत के बाद आंशिक सुधार हुआ। जब आपके आदेश पर सुधार नहीं हो सकता तो फिर मेडिकल कॉलेज बनाने से क्या फायदा। न डॉक्टर हैं न जांच होती है। सिर्फ 2 विशेषज्ञ डॉक्टर हैं वो भी सप्ताह में एक दिन आते हैं और हाजिरी बनाकर चले जाते हैं। यह शिकायत सुन नीतीश कुमार परेशान हो गये। फिर क्या था...उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को बुलाया।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस