लाइव न्यूज़ :

Janata Curfew Impact: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में जनता कर्फ्यू का व्यापक असर, गलियां, सड़कें, सार्वजनिक स्थलों पर पसरा सन्नाटा

By भाषा | Updated: March 22, 2020 14:38 IST

पंजाब में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 14 हो गई है। इस बीच पंजाब सरकार ने राज्य में 31 मार्च तक बंदी लागू करने का रविवार को ऐलान किया।

Open in App
ठळक मुद्दे हरियाणा में कोरोना वायरस के आठ मामले सामने आए हैं। ‘जनता कर्फ्यू’ रविवार सुबह सात बजे शुरू हुआ और रात नौ बजे तक चलेगा।

चंडीगढ़: कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘जनता कर्फ्यू’ की अपील का रविवार को पंजाब, हरियाणा और दोनों राज्यों की साझी राजधानी में व्यापक असर देखा गया, जहां गलियां, सड़कें और सार्वजनिक स्थलों पर सन्नाटा पसरा रहा।

वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 14 घंटे का 'जनता कर्फ्यू' सामाजिक दूरी की एक कवायद है। यह रविवार सुबह सात बजे शुरू हुआ और रात नौ बजे तक चलेगा। प्रधानमंत्री की अपील के प्रति एकजुटता दिखाते हुए, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के लोग घरों में ही रहे और गलियां, सड़कें तथा सार्वजनिक स्थान सुनसान पड़े थे।

पंजाब और हरियाणा के लोगों ने भी घरों से बाहर नहीं आने का फैसला किया। हालांकि कुछ लोग जरूर सड़कों पर दिखे, पर वे दवाइयां या दूध जैसी जरूरी चीजें खरीदने के लिए निकले थे। चंडीगढ़ के एक बुजुर्ग निवासी बलदेव ने कहा, “हमें सरकार को उस महामारी से निपटने में मदद करनी होगी, जिसने दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। नागरिकों के तौर पर यह सुनिश्चित करने की हमारी भी समान जिम्मेदारी है कि समुदाय में कोरोना वायरस का प्रसार न हो।”

गौरतलब है कि पंजाब में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 14 हो गई है। इस बीच पंजाब सरकार ने राज्य में 31 मार्च तक बंदी लागू करने का रविवार को ऐलान किया। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री ने मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि जनता कर्फ्यू के दौरान किराना की दुकानें, पेट्रोल पंप और दवाइयों की दुकानें सहित जरूरी चीजों की दुकानें खुली रहेंगी। हरियाणा में कोरोना वायरस के आठ मामले सामने आए हैं। 

टॅग्स :जनता कर्फ्यूकोरोना वायरसपंजाबहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी