लाइव न्यूज़ :

Janata Curfew: गो एयर ने रविवार की अपनी सभी उड़ानें रद्द कीं, इंडिगो महज 60 फीसदी घरेलू उड़ानों का करेगी परिचालन

By भाषा | Updated: March 21, 2020 06:06 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में लोगों से कोरोना वायरस के बीच रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था, जिसके बाद गो एयर ने यह फैसला लिया।

Open in App
ठळक मुद्दे'गो एयर' ने रविवार को जनता कर्फ्यू के दिन स्वेच्छा से अपनी सभी उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है।इंडिगो ने शुक्रवार को कहा कि रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ के मद्देनजर वह महज 60 प्रतिशत घरेलू उड़ानों का परिचालन करेगी।

'गो एयर' ने रविवार को जनता कर्फ्यू के दिन स्वेच्छा से अपनी सभी उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में लोगों से कोरोना वायरस के बीच रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था, जिसके बाद गो एयर ने यह फैसला लिया। एयरलाइन ने शुक्रवार को कहा, ''गो एयर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रस्तावित जनता कर्फ्यू के समर्थन में रविवार 22 मार्च को स्वेच्छा से अपनी सभी उड़ानें रद्द करने का फैसला लिया है।'' वहीं गो एयर और इंडिगो के बाद विस्तारा ने भी रविवार को अपनी घरेलू उड़ानों में कटौती करने का ऐलान किया। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, ''जनता कर्फ्यू के मद्देनजर विस्तारा 22 मार्च को अपनी उड़ानों में कटौती करेगा। उड़ानें रद्द होने से प्रभावित यात्रियों से जल्द संपर्क किया जाएगा।'' 

जनता कर्फ्यू: इंडिगो महज 60 फीसदी घरेलू उड़ानों का करेगी परिचालन

इंडिगो ने शुक्रवार को कहा कि रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ के मद्देनजर वह महज 60 प्रतिशत घरेलू उड़ानों का परिचालन करेगी। इसके अलावा, इस महामारी के चलते एयरलाइन की मांग में कमी आयी है, उसके मद्देनजर वह अपनी घरेलू उड़ानों में फिलहाल 25 प्रतिशत कमी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के चलते नागरिकों से रविवार को सुबह छह बजे से लेकर रात नौ बजे तक अपने घरों से बाहर नहीं निकलकर जनता कर्फ्यू करने की अपील की थी। इंडिगो ने कहा, ‘‘ 22 मार्च को रविवार के दिन के लिए प्रधानमंत्री द्वारा 19 मार्च को घोषित किये गये जनता कर्फ्यू के मद्देनजर एयरलाइन अपने सामान्य उड़ानों में से करीब 60 फीसदी का ही संचालन करेगी और उस दिन बस अत्यावश्यक यात्रा जरूरतों को पूरा करेगी।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडिगोनरेंद्र मोदीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल