लाइव न्यूज़ :

गोवा में जनता कर्फ्यू जारी, शुक्रवार से लागू होगा तीन दिनों का लॉकडाउन

By भाषा | Updated: July 17, 2020 04:06 IST

राज्य सरकारों के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के मामलों की संख्या बृहस्पतिवार को दस लाख के पार चली गयी, वहीं संक्रमण से अब तक 25 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये लागू जनता कर्फ्यू के दौरान बृहस्पतिवार को सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। राज्य सरकार ने 10 अगस्त तक रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक जनता कर्फ्यू की घोषणा की है।

पणजीगोवा में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये लागू जनता कर्फ्यू के दौरान बृहस्पतिवार को रात आठ बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। राज्य सरकार ने 10 अगस्त तक रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक जनता कर्फ्यू की घोषणा की है।

इसके अलावा 17,18 और 19 जुलाई को लॉकडाउन लागू रहेगा। जनता कर्फ्यू के दौरान सभी गैर-जरूरी गतिविधियों के लिये आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई है। गोवा में कोविड-19 के संक्रमित मरीजों की संख्या 3108 हो गयी है ।

बता दें कि राज्य सरकारों के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के मामलों की संख्या बृहस्पतिवार को दस लाख के पार चली गयी, वहीं संक्रमण से अब तक 25 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने कहा कि देश में इलाज करा रहे संक्रमित लोगों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों की एक तिहाई रह गयी है। पीटीआई द्वारा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की रिपोर्ट के आधार पर रात 9.30 बजे संकलित तालिका के अनुसार देश में अब कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 10,00,202 हो गयी है।

वहीं, संक्रमण से अब तक 25,553 लोगों की मृत्यु हो गयी है। दुनियाभर में संक्रमण के मामलों की संख्या के लिहाज से भारत का स्थान अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोविड-19 के 3,31,146 इलाजरत मरीज हैं, जो देश में बृहस्पतिवार तक सामने आये कुल मामलों के करीब एक तिहाई हैं।

साथ ही, मंत्रालय ने इलाजरत मरीजों में क्रमिक रूप से कमी आने का श्रेय लक्षित उपायों को दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में पहली बार एक दिन में कोविड-19 के 32,000 से अधिक मामले सामने आने के साथ बृहस्पतिवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 9,68,876 पर पहुंच गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियागोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील