लाइव न्यूज़ :

पप्पू यादव का ट्वीट- कोरोना में जनता मर रही थी, हुक्मरान अपना घर भर रहे थे...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 16, 2021 14:15 IST

मंगलवार की देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत द्वारा इस इस मामले की सुनवाई के बाद पप्पू यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सुपौल जिले के बीरपुर में बने क्वारंटाईन उपकारा में भेज दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपप्पू यादव को व्हील चेयर के सहारे अस्पताल के अंदर ले जाया गया।स्वास्थ्य परीक्षण किया और तत्काल उन्हें अस्पताल के मेडिसिन विभाग के आईसीयू में शिफ्ट कर दिया।पप्पू यादव ने कहा कि उनके किडनी में और पीठ में भी दर्द है।

पटनाः जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। 

पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना में जनता मर रही थी, हुक्मरान अपना घर भर रहे थे। पांच RTPCR जांच वैन की कीमत 10 करोड़, तीन महीने का इसका किराया 29 करोड़, बेशर्मी से लूट की खुली छूट!

लॉकडाउन उल्लंघन मामले में पटना स्थित आवास से डीटेन किए जाने के बाद अपहरण मामले में हिरासत में लिए जाने का पप्पू यादव लगातार विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को फिर एक बार बिहार पुलिस पर उनका गुस्सा फूटा है। उन्होंने ट्वीट कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है।

पप्पू यादव लगातार ट्वीट कर बिहार सरकार पर हमला कर रहे हैं। आखिर किसको मुझ से डर है, कौन मुझे जेल में कैद रखने की साजिश रच रहा है? 32 साल पुराने मामले के बाद अब ढाई साल पहले के जनांदोलन के मामले में पटना पुलिस की नींद टूटी। 2019 में बेटियों के रेप के खिलाफ आंदोलन के मामले में अब प्रोडक्शन वारंट लिया है। इतने दिन से कहां सोई थी पटना पुलिस?

इलाज के लिए बृहस्पतिवार को दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (डीएमसीएच) भेजा गया। उन्हें 32 साल पुराने अपहरण एक मामले में 11 मई को गिरफ्तार किया गया था और सुपौल जिले के बीरपुर उपकारा में न्यायिक हिरासत में रखा गया था।

गौरतलब है कि बिहार के एक भाजपा सांसद निधि से खरीदे गए दर्जनों एंबुलेंस के कोरोना महामारी के बावजूद इस्तेमाल नहीं किए जाने को उजागर कर हाल ही में सुर्खियों में आए पप्पू यादव को पटना पुलिस ने पिछले मंगलवार को उनके पटना स्थित आवास से लॉकडाउन नियमों के उल्लघंन के आरोप में हिरासत में लिया था। बाद में मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाने में वर्ष 1989 में दर्ज एक मामले में फरार रहने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार करके मधेपुरा पुलिस को सौंप दिया गया था।

टॅग्स :पप्पू यादवपटनाबिहार में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण