लाइव न्यूज़ :

अभी भी जम्मू का एयरफोर्स स्टेशन ड्रोन के निशाने पर, दो ड्रोन दिखने के बाद हड़कंप, हाई अलर्ट

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 21, 2021 18:06 IST

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू के सतवारी इलाके में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोनों को एक बार फिर देखा गया। दो ड्रोन दिखने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू एयरफोर्स स्टेशन के जवानों व अधिकारियों को रातभर परेशान किया था। सुरक्षाबलों ने ड्रोनों को तलाशने के लिए इलाके में सर्च आपरेशन चलाया है। अभी तक पुलिस या फिर सुरक्षाबलों ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

जम्मूः जम्मू का वायुसैनिक हवाई अड्डा पाकिस्तान द्वारा कथित तौर पर नियंत्रित किए जाने वाले ड्रोनों के निशाने पर है।

यह इसी से स्पष्ट होता है कि आज भी दो ड्रोन ने जम्मू एयरफोर्स स्टेशन के जवानों व अधिकारियों को रातभर परेशान किया था। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू के सतवारी इलाके में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोनों को एक बार फिर देखा गया। दो ड्रोन दिखने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सुरक्षाबलों ने ड्रोनों को तलाशने के लिए इलाके में सर्च आपरेशन चलाया है। अभी तक पुलिस या फिर सुरक्षाबलों ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार ड्रोन को पहली बार सुबह 4 बजे के करीब देखा गया। यह ड्रोन सिविल एयरपोर्ट के पास मंडरा रहा था।

ड्रोन के देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने जैसे ही इस पर गोलियां चलाई, वह वापस पाकिस्तान की सरहद की ओर लौट गया। परंतु इस घटना के पांच-छह मिनट के बाद एक ओर ड्रोन को पीर बाबा क्षेत्र जोकि एयरफोर्स स्टेशन से सटा हुआ है, में देखा गया। सुरक्षाबलों ने जैसे ही उसे गिराने के लिए गोलीबारी की वह भी पाकिस्तान की ओर लौट गया।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। सुरक्षाबलों ने ड्रोन व उसे चलाने वाले संदिग्धों के खिलाफ इलाके में सर्च आप्रेशन चलाया हुआ है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। जानकारी के लिए 27 जून को जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमले के बाद से ही सेना सहित अन्य सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानइंडियन एयर फोर्सभारतीय सेनाराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए