लाइव न्यूज़ :

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे यातायात के लिए बंद, 1500 से ज्यादा वाहन फंसे

By भाषा | Updated: November 28, 2019 04:50 IST

Jammu-Srinagar National Highway: भारी बारिश के बाद पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से 1500 वाहन फंसे 1,200 ट्रक और 400 हल्के वाहन राजमार्ग पर फंसे हुए हैं

बनिहाल/जम्मू: जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले में भारी बारिश के बाद पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण बुधवार शाम को यातायात बाधित रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रामबन सेक्टर में पहाड़ियों से पत्थर गिरने के बाद दो सौ सत्तर किलोमीटर लंबे राजमार्ग को एहतियात के तौर पर शाम लगभग 5.15 बजे बंद कर दिया गया।

जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूरे दिन बारिश होती रही और ओले भी पड़े। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि रामबन और रामसु के बीच पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटनाएं हुईं।

उन्होंने कहा कि अधिकांश वाहनों को निकाल दिया गया था लेकिन कश्मीर की ओर जाने वाले अभी 1,200 ट्रक और 400 हल्के वाहन राजमार्ग पर फंसे हुए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि वे स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं मौसम के मिजाज को देखते हुए राजमार्ग पर यातायात को पुनः चालू करने पर निर्णय लिया जाएगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर