लाइव न्यूज़ :

15 अगस्त के पहले जम्मू पुलिस ने जारी किए निर्देश, कहा- संदिग्ध लोगों और वस्तुओं की तत्काल दें सूचना

By भाषा | Updated: August 12, 2019 16:36 IST

जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) की ओर से जारी परामर्श में लोगों से कहा गया है कि अगर वे किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु को देखते हैं तो पुलिस को सूचित करें।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू में स्वतंत्रता दिवस के समारोहों के सफल आयोजन के लिए पुलिस ने आम जनता से सहयोग मांगा है और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल देने को कहा है।लोगों को सुरक्षाकर्मियों के साथ सहयोग करने तथा सुरक्षा बलों द्वारा पूछे जाने पर अपनी पहचान निसंकोच बताने की सलाह दी गयी है।

जम्मू में स्वतंत्रता दिवस के समारोहों के सफल आयोजन के लिए पुलिस ने आम जनता से सहयोग मांगा है और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल देने को कहा है। जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) की ओर से जारी परामर्श में लोगों से कहा गया है कि अगर वे किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु को देखते हैं तो पुलिस को सूचित करें।परामर्श में कहा गया है कि लोग हथियार और कारतूस, धारदार हथियार, थैले, पॉलीथिन के बैग, ट्रांजिस्टर, स्टॉप वॉच, किसी तरह का पाउडर, सिगरेट जैसे ज्वलनशील पदार्थ, माचिस, लाइटर, कैमरा और ऐसी अन्य सामग्री लेकर नहीं चलें।लोगों को सुरक्षाकर्मियों के साथ सहयोग करने तथा सुरक्षा बलों द्वारा पूछे जाने पर अपनी पहचान निसंकोच बताने की सलाह दी गयी है।केंद्र सरकार द्वारा पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर को दो केंद्रशासित प्रदेशों के विभाजित करने के फैसले के बाद से जिला प्रशासन लगातार सुरक्षा स्थिति पर नजर रख रहा है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे