लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: ईद पर भी हिंसा और हिंसक प्रदर्शन, आतंकवादी संगठनों के झंडे लेकर कुछ युवकों ने निकाला जुलूस

By सुरेश डुग्गर | Updated: June 5, 2019 21:01 IST

ईद की नमाज के तुरंत बाद दर्जनों युवकों ने विभिन्न आतंकवादी संगठनों के झंडों को लेकर सड़क पर जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका जिसके बाद झड़प शुरू हो गई और इसमें कथित रूप से कई युवकों के घायल होने की खबर है।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकवादियों ने एक महिला और युवक पर हमला कर दिया, जिसमें महिला की मौत हो गई।श्रीनगर स्थित जामिया मस्जिद के बाहर हिंसक प्रदर्शन करते हुए जाकिर मूसा के नाम के नारे लगे।

कश्मीर में ईद के दिन भी लोगों को शांति नसीब नहीं हुई क्योंकि आतंकियों के हमले भी जारी रहे और उनके समर्थकों के हिंसक विरोध प्रदर्शन भी। आतंकी हमले में एक महिला मारी गई है।

पुलवामा में पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आंतकवादियों ने एक महिला के घर पर हमला किया। पुलिस के मुताबिक हमले में एक अन्य नागरिक मोहम्मद सुल्तान घायल हो गया, जबकि महिला नगीना बानो की मौके पर ही मौत हो गई। घायल सुल्तान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

पुलिस ने कहा कि आतंकवादी महिला नगीना बानो के घर के अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान आतंकियों ने महिला पर गोली चलाई। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की जांच कर रही है।

इस बीच बुधवार सुबह ईद की नमाज अदा करने के बाद श्रीनगर स्थित जामिया मस्जिद के बाहर हिंसक प्रदर्शन करते हुए जाकिर मूसा के नाम के नारे लगे। इसके साथ ही आतंकी मसूद अजहर का पोस्टर लेकर सड़कों पर युवाओं ने प्रदर्शन किया।

कश्मीर घाटी में कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में सुरक्षाबलों पर पथराव किया। साथ ही पाकिस्तान का झंडा लहराया। श्रीनगर के अतिरिक्त सोपोर, अनंतनाग और कुपवाड़ा में ईद की नमाज के बाद पत्थरबाजों और सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष की खबर है।

श्रीनगर के नौहट्टा क्षेत्र में ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में ईद की नमाज के बाद वरिष्ठ अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक ने कहा कि कश्मीर मुद्दा सुलझाने के लिए भारत और पाकिस्तान को आमने-सामने बैठकर बात करने की जरूरत है।

मीरवाइज उमर ने कहा, “हमारे लोगों ने बड़े बलिदान दिए हैं और जब तक भारत और पाकिस्तान सार्थक वार्ता नहीं करते, यह समस्या जारी रहेगी।”

ईद की नमाज के तुरंत बाद दर्जनों युवकों ने विभिन्न आतंकवादी संगठनों के झंडों को लेकर सड़क पर जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका जिसके बाद झड़प शुरू हो गई और इसमें कथित रूप से कई युवकों के घायल होने की खबर है। सोपोर, अनंतनाग और कुपवाड़ा में भी ऐसे ही प्रदर्शन होने की खबर है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकश्मीर मुठभेड़आतंकवादीआतंकी हमलाईद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील