लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir Vidhan Sabha Chunav Date 2024: कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र, 74 जनरल, 9 ST और 7 SC, मतदाताओं की संख्या कुल 87.09 लाख

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 16, 2024 15:38 IST

Jammu Kashmir Vidhan Sabha Chunav Date 2024: जम्मू-कश्मीर में कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं जिसमें से 74 जनरल, 9 ST और 7 SC हैं... मतदाताओं की संख्या कुल 87.09 लाख हैं जिसमें 44.46 लाख पुरुष और 42.62 लाख महिला मतदाता होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में आखिरी बार विधानसभा चुनाव साल 2014 में हुए थेनए परिसीमन के बाद जम्मू-कश्मीर में अब कुल सीटें 90 हैंमतदाताओं की संख्या कुल 87.09 लाख हैं

Vidhan Sabha Chunav Date 2024: हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार का कार्यकाल नवंबर में समाप्त हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव कराने की भी पूरी तैयारी हो गई है। निर्वाचन आयोग ने इन दोनों ही राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने ये घोषणा की। जम्मू-कश्मीर में आखिरी बार विधानसभा चुनाव साल 2014 में हुए थे।

नए परिसीमन के बाद जम्मू-कश्मीर में अब कुल सीटें 90 हैं। जम्मू रीजन में अब 43 सीटें हैं। कश्मीर क्षेत्र में अब 47 सीटें हैं। जम्मू के सांबा, कठुआ, राजौरी, किश्तवाड़, डोडा और उधमपुर में 1-1 सीट बढ़ गई है। जबकि नए परिसीमन के बाद कश्मीर क्षेत्र में  कुपवाड़ा जिले में एक सीट बढ़ाई गई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "जम्मू-कश्मीर में कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं जिसमें से 74 जनरल, 9 ST और 7 SC हैं... मतदाताओं की संख्या कुल 87.09 लाख हैं जिसमें 44.46 लाख पुरुष और 42.62 लाख महिला मतदाता होंगे। जम्मू-कश्मीर में युवा मतदाताओं की संख्या 20 लाख है..."

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "जम्मू-कश्मीर में पार्टियों ने एक और अनुरोध किया था कि उनके जो उम्मीदवार हैं, और पार्टी के पदाधिकारी हैं उन सभी को बराबर सुरक्षा मिले ऐसा ना हो किसी को कम सुरक्षा मिले। हमने इसे लेकर दिशा निर्देश दे दिए हैं कि सभी उम्मीदवारों को सुरक्षा मिले।"

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuचुनाव आयोगविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर