लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir Vidhan Sabha Chunav 2024: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लिए भी 24 सीटें आरक्षित हैं, जानिए इसके बारे में

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 16, 2024 16:00 IST

Jammu Kashmir Vidhan Sabha Chunav 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लिए भी 24 सीटें आरक्षित की गई हैं। भले ही इस पर चुनाव न कराए जाते हों लेकिन भारत का अभिन्न हिस्सा होने के कारण ये प्रावधान किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर विधानसभा में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लिए भी 24 सीटें आरक्षित की गई हैंनए परिसीमन के बाद पहले जम्मू में 37 सीटें थीं, लेकिन अब इसमें 43 हैंकश्मीर में 46 सीटें थीं, अब इसमें 47 सीटें हैं

Jammu Kashmir Vidhan Sabha Chunav 2024:  जम्मू-कश्मीर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव कराने की भी पूरी तैयारी हो गई है। निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे, 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा। 4 अक्टूबर को मतगणना होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनावों की घोषणा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जम्मू-कश्मीर में कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं जिसमें से 74 जनरल, 9 ST और 7 SC हैं... मतदाताओं की संख्या कुल 87.09 लाख हैं जिसमें 44.46 लाख पुरुष और 42.62 लाख महिला मतदाता होंगे। जम्मू-कश्मीर में युवा मतदाताओं की संख्या 20 लाख है।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लिए भी 24 सीटें आरक्षित की गई हैं। भले ही इस पर चुनाव न कराए जाते हों लेकिन भारत का अभिन्न हिस्सा होने के कारण ये प्रावधान किया गया है। 6 दिसंबर 2023 को जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023 पेश किया था तब इसकी घोषणा की थी।

नए परिसीमन के बाद पहले जम्मू में 37 सीटें थीं, लेकिन अब इसमें 43 हैं, जबकि कश्मीर में 46 सीटें थीं, अब इसमें 47 सीटें हैं। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा और संसदीय क्षेत्रों के परिसीमन के लिए केंद्र द्वारा गठित परिसीमन आयोग ने पीओके के लिए 24 सीटें आरक्षित की थीं। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पांच मनोनीत सदस्य होंगे। कश्मीरी प्रवासियों और पीओके में विस्थापित लोगों सहित कई समुदायों के प्रतिनिधियों ने राज्य विधानसभा में अपने प्रतिनिधित्व के लिए परिसीमन आयोग के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए थे। इसलिए भारत के (तत्कालीन) चुनाव आयुक्त ने राज्य विधानसभा में कश्मीरी प्रवासियों के लिए दो सीटें और पीओके में विस्थापित व्यक्ति के लिए एक सीट नामित की। 

पहले राज्य विधानसभा में राज्यपाल द्वारा दो महिलाओं को नामित किया जाता था। अब, दो कश्मीरी प्रवासियों, जिनमें से एक महिला होनी चाहिए, और एक पीओके से व्यक्ति को नामित किया जाएगा। आंकड़ों के अनुसार, लगभग 46,631 परिवार और 1,57,967 लोग अपने ही देश में विस्थापित हुए। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuचुनाव आयोगविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं