लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: किराएदार के सत्यापन फार्म की आड़ मे पुलिस ने मांगी थी घर के सभी सदस्यों की फोटो, आपत्ति के बाद पुलिस ने बदला फार्म

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 9, 2020 17:29 IST

जम्मू पुलिस के सत्यापन फार्म में पुलिस ने मकान मालिक और उसके परिवार की जानकारी मांगी थी। जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। लोगों कोे अपने परिवार की महिला सदस्यों की जानकारियां देने पर आपत्ति थी।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू पुलिस के जिस किराएदार सत्यापन फार्म को लेकर बवाल मचा हुआ था उसे थामने को अब प्रदेश पुलिस ने बदलाव किया है। लोगों कोे अपने परिवार की महिला सदस्यों की जानकारियां देने पर आपत्ति थी।

जम्मू: जम्मू पुलिस के जिस किराएदार सत्यापन फार्म को लेकर बवाल मचा हुआ था उसे थामने को अब प्रदेश पुलिस ने बदलाव किया है। अब वह सिर्फ किराएदार के प्रति सूचनाएं चाहती है। दरअसल उसकी आशंका दरबार के साथ ही आतंक के भी जम्मू की ओर आने की है।

जम्मू पुलिस के सत्यापन फार्म में पुलिस ने मकान मालिक और उसके परिवार की जानकारी मांगी थी। जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। लोगों कोे अपने परिवार की महिला सदस्यों की जानकारियां देने पर आपत्ति थी। इसके अलावा घर की तस्वीर, जीपीएस लोकेशन जैसी जानकारियां भी मांगी गई थी। जिला आयुक्त के इस आदेश के बाद यदि कोई किरायेदार की पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाता तो उसके विरुद्ध पुलिस थाने में आपराधिक मामला दर्ज किया जाता हैं।

दरअसल, दरबार मूव के साथ कश्मीर में कई लोग जम्मू की ओर रुख कर लेते हैं। इन लोगों की आड़ में आतंकी संगठनों की मदद करने वाले ओवर ग्राउंड वर्कर्स भी जम्मू में अपने अड्डे बनाने की फिराक में रहते हैं। ताकि वह चोरी छुपा वहां रह कर आतंकियों की मदद कर सके। ऐसे लोगों की पहचान के लिए जम्मू पुलिस की अपील पर जिला आयुक्त जम्मू सुषमा चौहान ने आदेश जारी कर जम्मू जिले में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को यह कहा है कि यदि वह अपने घर या दुकान पर किरायेदार रखते है तो उसकी पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाए।

विवादों में आए पुलिस विभाग के किरायेदारों के सत्यापन फॉर्म को वापिस लेने के बाद जम्मू पुलिस ने अब नया फार्म जारी किया हैं। पुलिस ने नए फार्म में केवल किरायेदार के बारे में जानकारी मांगी हैं। इस फार्म में किरायेदार का असली पता, उसके सरकारी पहचान पत्र की कापी, क्या पर कोई आपराधिक मामला दर्ज हैं और परिवार की जानकारी मांगी गई हैं। इससे पूर्व पुलिस ने घर पर किरायेदार रखने वाले मकान मालिक से उसके परिवार के सदस्यों के नाम और फोन नंबर भी मांगे थे।

परिवार की महिला सदस्यों की जानकारी देने को लेकर लोगों ने इस फॉर्म का विरोध किया था। जिसके बाद जम्मू जोन के इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस मुकेश सिंह ने सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल कर लोगों को सत्यापन फार्म को वापिस लेने की बात कहीं थी। आईजीपी जम्मू मुकेश सिंह के निर्देश पर तुरंत हरकत में आई जम्मू पुलिस ने सोमवार को किरायेदारों के सत्यापन के लिए जारी पुलिस फॉर्म को रद कर उसके स्थान पर नया फार्म जारी किया हैं।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील