लाइव न्यूज़ :

J&K: छह साल से शांत पड़ी सिंध घाटी को फिर से अशांति में तब्दील करना चाहते थे आतंकी, सुरक्षाबलों ने उनके मंसूबों पर फेरा पानी

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 7, 2019 10:23 IST

जम्मू-कश्मीर के सिंध घाटी के गुरेज सेक्टर में भारतीय सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। आतंकवादियों ने 27 सितंबर और 3 अक्‍टूबर को घुसपैठ की कोशिश की थी।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान घाटी में अशांति फैलाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहा है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोग दहशत में आ गए हैं क्योंकि घाटी लंबे समय से शांत थी और यहां के लोग आराम से जीवन यापन कर रहे थे।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान घाटी में अशांति फैलाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहा है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पिछले छह सालों से शांत पड़ी सिंध घाटी में दोबारा आतंक पनपाने की कोशिश की, जिसे सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के सिंध घाटी के गुरेज सेक्टर में भारतीय सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। आतंकवादियों ने 27 सितंबर और 3 अक्‍टूबर को घुसपैठ की कोशिश की थी। घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोग दहशत में आ गए हैं क्योंकि घाटी लंबे समय से शांत थी और यहां के लोग आराम से जीवन यापन कर रहे थे।

सेना के एक अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्‍तान नियंत्रण रेखा के हर तरफ से आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश में जुटा हुआ है। यह एक बड़ी चिंता की बात है कि ग्रेनेड लॉन्‍चर के साथ दो आतंकवादी क्षेत्र में आए। इससे लोगों में दहशत पैदा हो गई। आतंकवादियों के पास से वायरलेस वीएचएफ सेट भी मिला है। दावा किया गया है कि आतंकी पाकिस्‍तान में बैठे आतंकियों से संपर्क में थे। अब सुरक्षा एजेंसी इस मामले की गहन जांच कर रही है।

बता दें, पाकिस्तान न केवल आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देते आया है बल्कि वह एलओसी पर लगातार संघर्षविराम कर रहा है। उसने इस साल 15 सितंबर तक बिना उकसावे के 2,050 से अधिक बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया, जिसमें 21 भारतीयों की मौत हुई थीं। भारत ने लगातार पाकिस्तान से कहा है कि वह नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपने सुरक्षा बलों को 2003 के संघर्ष विराम को लेकर बनी सहमति का पालन करने और वहां शांति बनाये रखने के लिए कहे। 

भारत द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म करने और उसे दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने पर दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ा हुआ है। पाकिस्तान और भारत कश्मीर को लेकर वाकयुद्ध में उलझे हैं। 

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार