लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में पंजाब के दो सेब व्यापारियों को आतंकियों ने मारी गोली, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

By विनीत कुमार | Updated: October 16, 2019 20:55 IST

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने बुधवार को ही एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह मजदूर छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। मारे गये मजदूर की पहचान सेठी कुमार सागर के तौर पर हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के शोपियां में दो सेब व्यापारियों को आतंकियों ने मारी गोलीपिछले तीन दिन में तीसरी ऐसी घटना, इससे पहले छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की भी की गई थी हत्या

जम्मू-कश्मीर में एक सेब व्यापारी की हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों ने दो व्यापारियों को गोली मारी थी। इन व्यापारियों की पहचान चरणजीत सिंह और संजीव के रूप में हुई है। यह दोनों पंजाब के रहने वाले थे। चरणजीत की मौत इलाज के दौरान हुई जबकि संजीव की हालत गंभीर बनी हुई है। आतंकियों ने इस घटना को शोपियां जिले में बुधवार शाम 7.30 बजे के करीब अंजाम दिया।  

एक दिन में यह दूसरी घटना है जब राज्य से बाहर के किसी शख्स की हत्या को आतंकियों ने अंजाम दिया है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने बुधवार को ही एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह मजदूर छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। मारे गये मजदूर की पहचान सेठी कुमार सागर के तौर पर हुई है। वह नेहामा में ईट भट्ठी में काम करते थे। इस मजदूर की हत्या पुलवामा के काकपोरा क्षेत्र में की गई।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जम्मू कश्मीर में मारे गए राज्य के मजदूर के परिजन को चार लाख रुपए देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना की निंदा करते हुए मृतक के परिजन को चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान करने को कहा है। अधिकारियों ने बताया कि बघेल ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को जम्मू-कश्मीर पुलिस से इस संबंध में आवश्यक समन्वय करने को कहा है। अधिकारियों ने बताया कि सेठी कुमार सागर के निवास स्थान के बारे में जानकारी ली जा रही है।

इससे पहले सोमवार को जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक समेत दो आतंकवादियों ने राजस्थान के एक ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी और एक बाग के मालिक से मारपीट की। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शरीफ खान के रूप में की गई। 

गौरतलब है कि आर्टिकल 370 हटाये जाने के बाद राज्य में कई तरह के प्रतिबंध लगे हुए थे। अब हालांकि इनमें धीरे-धीरे ढील दी दा रही है। इस बीच हाल के दिनों में आतंकियों की गतिविधियों में भी कुछ तेजी आई है। मजदूर की हत्या से पहले बुधवार को ही तड़के राज्य में भारतीय सेना को बड़ी सफलता हाथ लगी।

अनंतनाग के बाहरी इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया। तीनों आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन ग्रुप से जुड़े हुए थे। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार हिजबुल कमांडर नसीर चदरू के भी मारे जाने की खबर है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील