लाइव न्यूज़ :

कश्मीरः स्कूल के दो प्रवासी चपरासियों को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती कराया गया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 3, 2022 21:40 IST

जम्मी-कश्मीरः पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने जिन पर हमला किया उनमें से एक बिहार व दूसरा नेपाल का रहने वाला है। दोनों एक ही स्कूल में बतौर चपरासी काम करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देघायलावस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान छेड़ दिया है।अभी हमलावरों का कुछ पता नहीं चला है।

जम्मूः कश्मीर में आतंकियों ने अब दो प्रवासी चपरासियों को गोली मार कर जख्मी कर दिया है। पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने जिन पर हमला किया उनमें से एक बिहार व दूसरा नेपाल का रहने वाला है। दोनों एक ही स्कूल में बतौर चपरासी काम करते हैं। दोनों को घायलावस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के तुरंत बाद से पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान छेड़ दिया है। हालांकि अभी हमलावरों का कुछ पता नहीं चला है।

पुलिस ने बताया कि वीरवार शाम को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के वनिहामा डायलगाम इलाके में आतंकियों ने एक निजी स्कूल में बतौर चपरासी काम करने वाले समेत दो लोगों को गोली मार दी। इनमें से एक बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि दूसरा नेपाल का है।

पुलिस के अनुसार, वीरवार शाम को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के वनिहामा डायलगाम इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में दो से तीन संदिग्ध लोग घुस आए और वहां काम करने वाले स्कूल के चपरासी समेत दो लोगों को गोली मार दी।

इनमें से एक बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि दूसरा नेपाल का है। आतंकियों ने टारगेट कर इन्हीं दोनों को गोली मारी और फरार हो गए। पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने आसपास के इलाकों को सुरक्षा घेरे में लेकर सघन तलाशी अभियान छेड़ दिया है। आशंका है कि अभी आतंकी वहीं कहीं छिपे होंगे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?