लाइव न्यूज़ :

मच्छेल में गोलियों से छलनी दो आतंकियों के शव बरामद, बाकी की तलाश जारी, भारी मात्रा में हथियार बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 13, 2023 16:36 IST

कुपवाड़ा के दोबानार मच्छेल इलाके में एलओसी के पास पुलिस और सेना ने संयुक्त कार्रवाई में दो आतंकियों को मार गिराया है। तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों ने घुसपैठियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया और मुठभेड़ शुरू हो गई।गोलियों से छलनी दो आतंकियों के शव और उनके हथियार व अन्य साजो-सामान मिला।

जम्मूः एलओसी से सटे मच्छेल सेक्टर में घुसपैठ के एक प्रयास को नाकाम बनाते हुए सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार व अन्य साजो-सामान भी मिला है। सेना को इस बात की आशंका है कि आतंकियों के अन्य साथी भी इस इलाके में मौजूद हो सकते हैं। ऐसे में सर्च आप्रेशन जारी है।

कश्मीर जोन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुपवाड़ा के दोबानार मच्छेल इलाके में एलओसी के पास पुलिस और सेना ने संयुक्त कार्रवाई में दो आतंकियों को मार गिराया है। अभी मौके पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने घुसपैठियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। जवानों की ललकार सुनते ही उन्होंने फायरिंग कर दी, ताकि घेराबंदी तोड़ भाग सकें।

जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया और मुठभेड़ शुरू हो गई। लगभग तीन घंटे बाद आतंकियों की तरफ से गोलियों की बौछार बंद होने पर जवानों ने सावधानीपूर्वक आगे बढ़ते हुए मुठभेड़ स्थल की तलाशी ली। इस दौरान उन्हें वहां गोलियों से छलनी दो आतंकियों के शव और उनके हथियार व अन्य साजो-सामान मिला।

मारे गए दोनों आतंकियों के पाकिस्तानी होने की आशंका है। उनसे मिलने दस्तावेजों की जांच की जा रही है। संबधित अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकियों के कुछ और साथियों के वहीं कहीं छिपे होने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए