लाइव न्यूज़ :

‘दरबार मूव’ की परंपराः मात्र साढ़े तीन माह के लिए फूंके जाएंगे करोड़ों रुपये,  कर्मचारी भी विरोध में उतरे, जानिए मामला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 13, 2020 17:20 IST

दरअसल केंद्र शासित प्रदेश बने आठ महीने बीतने और अनुच्छेद 370 को खत्म हुए दस महीने बीत जाने के बावजूद भी न तो केंद्र सरकार और न ही प्रदेश प्रशासन दरबार मूव की परंपरा पर कोई नीति निर्धारित कर पाया है। कोरोना काल में दरबार मूव की परंपरा को जारी रखने का नागरिक सचिवालय के कर्मचारी भी विरोध कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस बार के दरबार मूव की खास बात यह है कि हर वर्ष की भांति यह इस बार 6 माह का न होकर मात्र साढ़े 3 माह की अवधि का होगा।अगले महीने श्रीनगर में दरबार लगने के बाद अक्तूबर के शुरू में इसे फिर से जम्मू लौट आना है।नाखुश वह टोल प्लाजा के बनने पर भी है पर सिर्फ सोशल मीडिया या व्हाट्सएप ही उसकी नाराजगी नजर आई है।

जम्मूः पिछले साल पांच अगस्त को राज्य के दो टुकड़े करने और उसकी पहचान खत्म किए जाने की कवायद के बाद इसे केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिया गया।

अब दस महीने बीत जाने के बाद भी ‘दरबार मूव’ की परंपरा को समाप्त नहीं किया गया है। और इस बार ‘दरबार मूव’ की परंपरा का दुखदायी पहलू यह है कि मात्र साढ़े तीन महीनों के लिए परंपरा को निभाने की खातिर इस पर करोड़ों रुपया फूंकने की तैयारी है।

दरअसल केंद्र शासित प्रदेश बने आठ महीने बीतने और अनुच्छेद 370 को खत्म हुए दस महीने बीत जाने के बावजूद भी न तो केंद्र सरकार और न ही प्रदेश प्रशासन दरबार मूव की परंपरा पर कोई नीति निर्धारित कर पाया है। कोरोना काल में दरबार मूव की परंपरा को जारी रखने का नागरिक सचिवालय के कर्मचारी भी विरोध कर चुके हैं।

इसके बावजूद दरबार मूव किया जा रहा है। जिस पर करोड़ों रुपया खर्च किया जाना है। इस बार के दरबार मूव की खास बात यह है कि हर वर्ष की भांति यह इस बार 6 माह का न होकर मात्र साढ़े 3 माह की अवधि का होगा और अगले महीने श्रीनगर में दरबार लगने के बाद अक्तूबर के शुरू में इसे फिर से जम्मू लौट आना है।

इस साल 4 मई को श्रीनगर में आधिकारिक तौर पर दरबार मूव नहीं हुआ था

प्रदेश में दरबार मूव के प्रत्येक कर्मचारी को एडवांस में 25 हजार रुपये विशेष मूव टूर अलाउंस के रूप में देने के निर्देश सामान्य प्रशासनिक विभाग के अतिरिक्त सचिव रोहित शर्मा ने शुक्रवार को जारी किए हैं। पिछले साल भी मूव टूर अलाउंस 25 हजार ही मिला था लेकिन कोरोना संकट में इस अलाउंस से कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। कोरोना वायरस के चलते इस साल 4 मई को श्रीनगर में आधिकारिक तौर पर दरबार मूव नहीं हुआ था।

प्रदेश सरकार ने अब छह जुलाई से श्रीनगर में नागरिक सचिवालय सहित अन्य दरबार मूव के कार्यालयों को आधिकारिक तौर पर खोलने का फैसला लिया है। दरबार मूव के तहत आने वाले कर्मचारियों की संख्या करीब 10 हजार है लेकिन ये अलाउंस सिर्फ उन कर्मचारियों को ही मिलेगा जो दरबार के साथ श्रीनगर मूव करेंगे। इससे पहले सरकार ने कर्मचारियों को सुविधा दी है कि जम्मू आधारित कर्मचारी जम्मू से व कश्मीर आधारित कर्मचारी श्रीनगर से काम कर सकते हैं।

इतना जरूर था कि सिर्फ साढ़े तीन महीने के लिए दरबार को श्रीनगर में शिफ्ट करने के प्रदेश प्रशासन के फैसले से भाजपा नाखुश तो है पर सिर्फ सोशल मीडिया पर। नाखुश वह टोल प्लाजा के बनने पर भी है पर सिर्फ सोशल मीडिया या व्हाट्सएप ही उसकी नाराजगी नजर आई है। हकीकत में वह कागजी शेर बनने के आगे कदम नहीं रख पाई है।

दरबार मूव में तय समय से करीब दो महीने की देरी पर छह जुलाई 2020 से प्रदेश प्रशासन ने श्रीनगर सचिवालय सहित अन्य दरबार मूव के कार्यालयों से आधिकारिक तौर पर काम शुरू करने का आदेश जारी किया है। कोरोना महामारी के कारण हालांकि जम्मू आधारित कर्मचारियों को जम्मू से काम करने की अनुमति दी गई है। इसके बावजूद करोड़ों की राशि दरबार मूव पर खर्च होना तय है।

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीरकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनगृह मंत्रालयगिरीश चंद्र मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो