लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: पुंछ में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी में तीन नागरिक घायल

By भाषा | Updated: April 12, 2019 16:49 IST

पाकिस्तान पुंछ में नियंत्रण रेखा पर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने के लिए भारी हथियार और 120 एमएम के मोर्टार बमों का इस्तेमाल कर रहा है जिसके कारण लोगों को घरों के भीतर रहने की सलाह दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान की गोलाबारी में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तानी सेना अक्सर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाती है इसलिए छप्परियां-स्वजियां इलाके के लोग अपनी सुरक्षा के लिए बंकर बनाने की मांग कर रहे हैं।

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए शुक्रवार को मोर्टार से गोले दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की जिसमें दो महिलाओं समेत तीन नागरिक घायल हो गए। भारतीय सेना ने भी इसका कड़ा जवाब दिया।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान पुंछ में नियंत्रण रेखा पर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने के लिए भारी हथियार और 120 एमएम के मोर्टार बमों का इस्तेमाल कर रहा है जिसके कारण लोगों को घरों के भीतर रहने की सलाह दी गई है। रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, ‘‘सुबह करीब साढ़े आठ बजे पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के स्वजियां सेक्टर में बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और नियंत्रण रेखा पर मोर्टार से गोले दागे तथा छोटे हथियारों से गोलीबारी की।’’

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी इसका कड़ा जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की गोलाबारी में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिलाओं की पहचान छप्परियां गांव की 19 वर्षीय तस्वीर अख्तर और 18 वर्षीय शबीना अख्तर के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि छप्परियां-स्वजियां अग्रिम क्षेत्र में गनी मीर के मकान को नुकसान पहुंचा। पाकिस्तानी सेना अक्सर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाती है इसलिए छप्परियां-स्वजियां इलाके के लोग अपनी सुरक्षा के लिए बंकर बनाने की मांग कर रहे हैं। छप्परियां गांव के अब्दुल राशिद ने कहा कि हम सीमा के करीब जीरो लाइन पर रह रहे हैं लेकिन हमारे पास बंकर जैसी कोई सुरक्षित व्यवस्था नहीं है।

पाकिस्तानी सेना ने गत शुक्रवार को दिगवार सेक्टर में अग्रिम इलाके में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील