लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः बाजार बंद का आंतकवादियों ने सुनाया था फरमान, नहीं मानने पर दुकानदार को मौत घाट उतारा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 13, 2019 20:24 IST

Jammu Kashmir: स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों का एक दल आज दोपहर को त्राल बाजार में आया। आतंकियों ने वहां खुली दुकानों को कथित तौर पर बंद कराने का फरमान सुनाते हुए एक दुकानदार को नजदीक से गोली मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में लोगों द्वारा बंद के फरमान को पूरी तरह ठेंगा दिखाए जाने से हताश आतंकियों ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर के त्राल में एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आतंकी फरार होने में कामयाब रहे।

कश्मीर में लोगों द्वारा बंद के फरमान को पूरी तरह ठेंगा दिखाए जाने से हताश आतंकियों ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर के त्राल में एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आतंकी फरार होने में कामयाब रहे। फिलहाल, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए आतंकियों की धरपकड़ के लिए एक तलाशी अभियान चलाया है।

यहां मिली जानकारी के अनुसार, स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों का एक दल आज दोपहर को त्राल बाजार में आया। आतंकियों ने वहां खुली दुकानों को कथित तौर पर बंद कराने का फरमान सुनाते हुए एक दुकानदार को नजदीक से गोली मार दी। दुकानदार गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़ा और देखते ही देखते पूरा बाजार बंद हो गया। इसके बाद आतंकी वहां से चले गए।

आतंकियों के जाने के बाद स्थानीय लोगों ने जमीन पर खून से लथपथ पड़े दुकानदार को उठाते हुए निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। उसकी पहचान महराजुदीन के रुप में हुई है। 

इस बीच, वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ के आधार पर आतंकियों का सुराग जुटाने का प्रयास करते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। अलबत्ता, इस खबर के लिखे जाने तक आतंकियों का कोई सुराग नहीं मिला था। 

टॅग्स :हत्याकांडजम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप