लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: एक दिन में आतंकियों ने दो बैंकों को बनाया निशाना, लूट के साथ गॉर्ड की बंदूक लेकर हुए फरार

By स्वाति सिंह | Updated: August 3, 2018 15:47 IST

घुसपैठी के दौरान आतंकियों ने यहां से काफी नकद लूटा और इसके साथ ही शाखा में नियुक्त सुरक्षा गार्ड से उसकी राईफल लेकर फरार हो गए।

Open in App

जम्मू, 3 अगस्त: जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने एक ही दिन में दो बैंकों को अपना निशाना बनाया है। पहले तो उन्होंने शोपियां जिले के जेके बैंक शाखा नकद लूट शाखा में नियुक्त सुरक्षा गार्ड से उसकी राईफल लेकर फरार हो गए। वहीं दूसरी और इसके साथ अनंतनाग के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा में ग्रेनेड से हमला कर दिया इस हमले में 2 जवान घायल हुए हैं। 

इसके अलावा जम्मू-कश्‍मीर के सोपोर जिले के द्रुसू गांव में सेना और आतंकियों के मुठभेड़ जारी है। खबर के अनुसार यहां एक इमारत में दो आतंकी छिपे हुए थे, जिन्‍हें मार गिराया गया। फिलहाल सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।  सुरक्षाबलों और आतंकियों में पहले दोनों तरफ से गोली बारी हुई, मगर कुछ घंटे में ही सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया। वहीं, इससे पहले गुरुवार को कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली थी। उन्होंने आतंकवादियों के साथ जारी मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया था। इसकी जानकारी जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने ट्वीट कर दी है। बताया जा रहा है दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई है।

सोपोर में पुलिस और 22 राष्ट्रीय राइफल्स इस ऑपरेशन में शामिल थे। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह सेना को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सेना के वहां पहुंचते ही भारी गोलीबारी शुरू हो गई। सेना ने इस दौरान उस घर को घेर लिया और तोबातोड़ फायरिंग की।

मुठभेड़ के कारण आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर ली गई थी। साथ ही सुरक्षा बल इलाके में तलाशी अभियान भी चला रहे हैं। बड़ी संख्‍या में सुरक्षा बलों को मौके पर तैनात किया गया है। यह मुठभेड़ सोपोर जिले के डरूसू गांव में हुई। बताया जा रहा है कि दोनों आतंकियों को सुरक्षा बलों ने कई घंटों से घेर रखा था। इस ऑपरेशन में 179 बटालियन सीआरपीएफ, 29 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस की स्‍पेशल फोर्स शामिल हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण