लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: एलओसी पर घुसपैठ के लिए आतंकी लगातार तलाश रहे हैं नए रास्ते, भारतीय सेना के सामने निपटने की चुनौती

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 30, 2022 14:36 IST

एलओसी पर गैर सरकारी तौर पर इस साल 88 स्थानों पर हुए 100 के करीब घुसपैठ के प्रयासों में दर्जनों आतंकी मारे गए हैं, लेकिन इन प्रयासों ने भारतीय सेना को परेशान जरूर किया है।

Open in App

जम्मू: पाकिस्तान की ओर से आतंकियों को इस ओर धकेलने के प्रयासों में आ रही तेजी से ही सिर्फ भारतीय सेना हैरान नहीं है बल्कि घुसपैठियों द्वारा अपनाई गई नई नीतिओं, अपनाए गए नए रास्तों और साथ में लाए जाने वाले भारी भरकम हथियारों ने भी परेशानी खड़ी की है।

सेना सूत्रों के बकौल,‘आतंकियों ने इस साल भी नीतिआं बदली हैं। उनके द्वारा घुसपैठ के लिए अपनाए गए नए रूट और गुटों में आतंकियों की संख्या कम करने की नीति जरूर चौंकाने वाली थी।’ 

असल में इन सेक्टरों में एक ही स्थान पर से बीस-पच्चीस आतंकियों ने घुसपैठ का प्रयास नहीं किया था बल्कि दो से तीन के गुटों ने अलग अलग सीमा चौकिओं का रास्ता ढूंढा था। इसके पीछे की रणनीति अधिक से अधिक भारतीय सैनिकों को उलझाना था। वे इसमें कुछ हद तक आतंकी कामयाब भी रहे थे। तभी तो एलओसी से सटे जंगलों में कई घुसपैठ के प्रयासों को पछाड़ने में पूरा हफ्ता इसलिए लगा था क्योंकि घुसपैठ करने में कामयाब रहने वाले आतंकियों से मुकाबला होता रहा था। 

भारतीय जवानों के समक्ष मुश्किल यह आई थी कि एक तो आतंकियों ने दुर्गम क्षेत्रों का चुनाव किया था तो दूसरा वे बिखरे हुए थे जबकि एक नया बदलाव घुसपैठ में यह आया था कि आतंकी अब अपने साथ बड़े हथियार भी ला रहे हैं।

दरअसल जम्मू कश्मीर को पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर से बांटने वाली एलओसी पर गैर सरकारी तौर पर इस साल 88 स्थानों पर हुए एक सौ के करीब घुसपैठ के प्रयासों में हालांकि दर्जनों आतंकी मारे भी गए लेकिन इन प्रयासों ने भारतीय सेना को परेशान जरूर किया है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि घुसपैठियों ने इस बार नए रास्तों का चयन कर घुसपैठ के प्रयास किए थे।

घुसपैठियों को पाक सेना ने त्रेहगाम, पीर पंजाल तथा केरन सेक्टर के जिन इलाकों से इस ओर धकेला था वहां पर तैनात सैनिकों के लिए परेशानी यह थी कि वे पहली बार घुसपैठ के प्रयास का सामना कर रहे थे। यही कारण था कि आतंकियों द्वारा किए गए हमले में कुछ जवानों की मौत हो गई थी।

रक्षा सूत्र कहते हैं कि घुसपैठिए मिनी तोपखानों का सहारा लेते रहे हैं। सूत्र कहते हैं कि वे मोर्टार ला रहे हैं और उनसे हमले कर भारतीय सेना की चुनौतियों को बढ़ा रहे हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए