लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सीमा पार आतंकी फिर जुटे लांचिंग पैडों पर, लगा रहे हैं घुसपैठ की जुगत

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 1, 2022 13:29 IST

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ बढ़ सकती है। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भारी तादाद में आतंकियों के घुसपैठ की तैयारी कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि सीमा पार से एक बार फिर आतंकियों की घुसपैठ बढ़ सकती हैपाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई कर रही है आतंकियों के घुसपैठ की तैयारी सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि बर्फबारी के समय में आतंकी घुसपैठ की वारदात बढ़ जाती है

जम्मू: पाकिस्तानी सीमा पर सरहद की सुरक्षा कर रहे सुरक्षाधिकारियों ने जानकारी दी है कि सीमा पार फिर से लांचिंग पैड सक्रिय हो गये हैं और आतंकी एक बार फिर घुसपैठ के लिए जुगत रहा रहे हैं। उनका कहना है कि आतंकी एक बार फिर से सीमा पार लांचिंग पैड पर इकट्ठा होने लगे हैं। खबरों के मुताबिक सीमा पार आतंकी संगठनों के प्रमुख और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने मिलकर भारी तादाद में आतंकी घुसपैठियों को सीमा पर करवाने की तैयारी कर ली है।

उल्लेखनीय है कि बर्फबारी के समय में आतंकी घुसपैठ की वारदात बढ़ जाती है। इसी के मद्देनजर अब बिलों में दुबके आतंकी एक बार फिर से लांचिंग पैडों पर जमा होने लगे हैं। सेना के सूत्रों के मुताबिक सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकियों को लांचिंग पैडों से हटाकर कराकर टेरर कैंपों में भेजा गया था। अब सीमा पार लॉन्चिंग पैड पर आतंकियों की हलचल फिर बढ़ी है। मालूम हो कि एलओसी से 4.5 किलोमीटर दूर ये लांचिंग पैड हैं। खबरों के मुताबिक, एलओसी के पार करीब 42 लांचिंग पैड पर ये आतंकी देखे गए हैं। पाक सेना की मदद से लांचिंग पैड पर आतंकियों को फिर पहुंचाया गया है।

बताया जाता है कि सीमा पार करीब 42 लांचिंग पैड पर आतंकी मौजूद हैं। नौशहरा, केरन में सीमा पार लांचिंग पैड पर आतंकी देखे गए हैं। साथ ही टंगधार, रामपुर में भी सीमा पार लांचिंग पैड पर आतंकियों की मौजूदगी देखी गई है। इन आतंकियों को सैन्य शिविरों से निकाल कर पाक सेना सीमा पर अपनी पोस्टों पर ले आई है और यहां से ही इन्हें घुसपैठ करने के लिए भेजे जाने की पूरी तैयारी है।

वहीं आतंकियों की घुसपैठ की आशंका को देखते हुए भारतीय सेना भी पूरी तरह से सतर्क हो गई है। सेना के सूत्रों के मुताबिक अभी हाल ही में इस्लामाबाद में आतंकी संगठनों और आईएसआई के अधिकारियों की बैठक में घुसपैठ के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि पहाड़ों व नालों में बर्फ गिरने से पहले घुसपैठ में तेजी लाई जाए और जल्द आतंकियों को सीमा पार करके भारतीय क्षेत्र में पहुंचाया जाए। भारतीय सेना और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी अब आतंकियों के सीमा पार करने के प्रयास को लेकर सीमा पर चौकसी को और भी कड़ा कर दिया है।

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीरआतंकी हमलाKashmir Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील