लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: PDP नेता के बॉडीगार्ड से आतंकियों ने छीनी AK-47, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

By सुरेश डुग्गर | Updated: September 13, 2019 14:48 IST

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ कस्बे में आतंकवादी पीडीपी नेता शेख नासिर हुसैन के बॉडीगार्ड की एके-47 बंदूक छीन ले गए, जिसके बाद प्रशासन ने इलाके में कर्फ्यू लगा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपीडीपी नेता शेख नासिर हुसैन के बॉडीगार्ड की एके-47 बंदूक छीन ले गए आतंकवादीहालात को देखते प्रशासन ने इलाके में लगाया कर्फ्यू

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ कस्बे में आतंकी दस्तक ने प्रशासन को मजबूर किया है कि वह हालात को थामने की खातिर कर्फ्यू का सहारा ले। यही कारण था कि आज जब आतंकियों ने एक पीडीपी नेता के अंगरक्षक की राइफल छीन ली तो प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया क्योंकि माहौल तनावपूर्ण हो गया था। किश्तवाड़ के उपायुक्त अग्रेज सिंह राणा ने इसकी पुष्टि की है।

कितश्वाड़ में पीडीपी नेता एडवोकेट शेख नासिर हुसैन के अंगरक्षक से आतंकवादी एके-47 राइफल छीन ले गए। अंगरक्षक ने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस स्टेशन में दी जिसके बाद क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। अभी तक आतंकवादियों का कुछ पता नहीं चला है।

यह घटना सुबह पौने ग्यारह बजे के करीब घटी। सूत्रों ने बताया कि दो से तीन लोग एक अज्ञात वाहन पर गुरियन मुहल्ला किश्तवाड़ में आए। इसी इलाके में पीडीपी जिला प्रधान शेख नासिर हुसैन रहते हैं। वहां खड़े एडवोकट के पीसीओ पर तीनों ने अचानक हमला बोल दिया। तीनों आतंकवादियों ने पहले तो पीएसओ से मारपीट कर और उसके बाद उसकी एके-47 और मैगजीन लेकर वहां से फरार हो गए।

घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन में दी गई जिसके बाद क्षेत्र में एहतियातन कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस व सेना के जवानों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया हुआ है। अभी तक आतंकवादियों का कोई पता नहीं चल पाया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टीआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर