लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir: AAP विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी से डोडा में तनाव, शांति समिति की हुई बैठक, धारा 163 लागू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2025 10:53 IST

Jammu Kashmir: किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सरकारी कार्यालयों के पास कांटेदार तार लगाए गए हैं।

Open in App

Jammu Kashmir:  जम्मू कश्मीर में कड़े जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शनकारियों एवं सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़पों और 80 से अधिक लोगों को हिरासत में लेने के बाद बृहस्पतिवार को डोडा जिले और आसपास के इलाकों में तनाव व्याप्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि 2024 के विधानसभा चुनाव में डोडा सीट से 4,500 से ज़्यादा वोट से जीतने वाले मलिक को सोमवार को सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने के आरोप में जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया गया था।

इसके बाद उन्हें कठुआ ज़िला जेल में रखा गया। इसी से संबंधित में बृहस्पतिवार को श्रीनगर के सर्किट हाउस में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह से मिलने से रोक दिया गया। मलिक के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर विरोध प्रदर्शन करने से रोकने के लिए सांसद को परिसर में ही हिरासत में ले लिया गया था।

डोडा-किश्तवाड़-रामबन रेंज के उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) श्रीधर पाटिल की अध्यक्षता में पुलिस ने बुधवार शाम को डोडा में शांति समिति की बैठक आयोजित की ताकि क्षेत्र में शांति हो और सामान्य स्थिति बहाल हो सके। डोडा जिले में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन निषेधाज्ञा लागू रही, जहां एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट और वाईफाई सेवाएं निलंबित रहीं। प्रशासन ने सोमवार को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर बिना पूर्व अनुमति के लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया।

पाटिल ने चेनाब घाटी के लोगों को आश्वासन दिया कि स्थिति लगभग नियंत्रण में है और जल्द से जल्द पूर्ण सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास जारी हैं। कथित प्रशासनिक मनमानी को लेकर तनाव के बीच डोडा शहर, भद्रवाह, गंडोह और थाथरी के आसपास भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सरकारी कार्यालयों के पास कांटेदार तार लगाए गए हैं।

पुलिस वाहनों ने क्षेत्र में गश्त की और निवासियों से घरों के अंदर रहने की अपील की। श्रीनगर में पुलिस की कार्रवाई में अब्दुल्ला और सिंह को एक बंद गेट से अलग किया गया और इसे अब्दुल्ला ने संविधानिक मूल्यों पर सीधा हमला करार दिया। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने डोडा की स्थिति को बेहद परेशान करने वाला बताया और मलिक की हिरासत के बाद पैदा हुई अशांति से निपटने के प्रशासन के तरीके की आलोचना की। 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीजम्मू कश्मीरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील