लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: 3 सुरक्षाकर्मियों का शव मिलने के बाद 8 पुलिसकर्मियों ने की इस्तीफे की घोषणा

By सुरेश डुग्गर | Updated: September 21, 2018 14:19 IST

जम्मू कश्मीर के शॉपियन, कुल्लम और पुलवामा जिले के 6 पुलिसकर्मियों ने अपने इस्तीफे की घोषणा सोशल मीडिया से की है। बता दें कि सूबे के चार पुलिस कर्मियों को अगवा कर लिया, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी और एक पुलिसकर्मी को रिहा कर दिया।

Open in App

श्रीनगर, 21 सितंबर: जम्मू-कश्मीर में एक के बाद एक आंतकवादियों द्वारा पुलिसकर्मियों को अगवा और उनकी निर्मम हत्या करने के बाद सूबे में लोगों में दहशत फैल गई है। यह दहशत सिर्फ वहां के लोगों में नहीं बल्कि पुलिसकर्मियों में भी दिख रही है। शॉपियन जिले में संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा तीन पुलिसकर्मियों के अपहरण और हत्या के बाद कम से कम छह पुलिसकर्मियों ने दक्षिण कश्मीर के तीन जिलों में अपनी नौकरियों से इस्तीफा देने की घोषणा की है। 

सोशल मीडिया पर की इस्तीफे की घोषणा  

मालूम हो कि जम्मू कश्मीर के शॉपियन, कुल्लम और पुलवामा जिले के 6 पुलिसकर्मियों ने अपने इस्तीफे की घोषणा सोशल मीडिया से की है। बता दें कि जिन पुलिसकर्मियों ने सोशल मीडिया पर इस्तीफा देना की घोषणा की है उनमें से तनगम कुल्लम के नवाज अहमद लोन (एसपीओ), समू कुल्लम के शबीर अहमद थोकर (एसपीओ), कपूर शॉपियन के उमर बशीर (एसपीओ), इशशाद के उमर बशीर (एसपीओ) के ताजल्लाह हुसैनैन (एसपीओ) शामिल हैं। 

अगवा किए गए 4 सुरक्षाकर्मियों में से 3 की निर्मम हत्या

मालूम हो कि शुक्रवार से ही आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों को निशाना बना रहे हैं और उन्हें अगवा कर निर्मम हत्याएं कर रहे हैं। उन्होंने शोपियां में शुक्रवार को सूबे के चार पुलिस कर्मियों को अगवा कर लिया, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी और एक पुलिसकर्मी को रिहा कर दिया। सुरक्षाबलों ने तीनों पुलिसकर्मियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकवादियों ने चार पुलिसकर्मियों में से सिर्फ फयाज अहमद भट्ट को रिहा किया है बाकि तीनों पुलिस कर्मियों की निर्मम हत्या कर दी है। बताया गया गया कि आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों की हिज्बुल के आतंकी रियाज नाइकू की धमकी के बाद अगवा किया।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में यह पहला मौका नहीं है जब आतंकियों ने सुक्षाबलों को निशाना बनाया है। वह लगातार सुरक्षाबलों और उनके परिजनों को निशाना बनाते आ रहे हैं। कहा जा रहा कि आतंकी इस समय सूबे में पंचायत चुनाव से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं क्योंकि यहां चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए