लाइव न्यूज़ :

जम्‍मू-कश्‍मीर: सेना के काफिले पर शोपियां जिले में पथराव, 2 लोगों की मौत, कई घायल

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 27, 2018 20:51 IST

जिला प्रशासन ने इस मामले की जांच 20 दिनों में पूरा करने का आदेश दिया है। वहीं अलगाववादियों ने इस घटना के विरोध में रविवार को हड़ताल का ऐलान किया है।

Open in App

जम्‍मू-कश्‍मीर के शोपियां जिले में एक बार फिर से तनाव का माहौल है। यहां सेना के काफिले पर फिर से पथराव हुआ है। सेना और प्रदर्शनकारियों के बीच शनिवार 27 जनवरी को संघर्ष हुआ। इसी हिंसा में कथित तौर पर हुए गोलीबारी में दो आम नागरिकों की मौत हो गई है और सेना के कुछ जवान घायल भी हैं। घटना शोपियां जिले की है। 

खबरों के मुताबिक भीड़ सेना के काफिले पर पथराव कर रही थी, जिस पर कार्रवाई लेते हुए सेना ने फायरिंग की। जिला प्रशासन ने इस मामले की जांच 20 दिनों में पूरा करने का आदेश दिया है। वहीं अलगाववादियों ने इस घटना के विरोध में रविवार को हड़ताल का ऐलान किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शोपियां जिले के गनोवपुरा गांव से गुजर रहे सेना के काफिले पर पथराव हुआ। सुरक्षा बलों ने इन प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए कथित तौर पर कई राउंड फायरिंग की गई। जिसमें कुछ लोग घायल हो गए हैं। कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर बसीर अहमद खान ने बताया कि शोपियां के डिप्टी कमिश्नर को इस मामले की जांच के लिए 20 दिन का समय दिया गया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील