लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर के टॉप कमांडर समेत 2 और आतंकी ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 19, 2021 12:32 IST

जम्मू-कश्मीर के शोपियां के सादिक खान इलाके में ये मुठभेड़ रविवार रात हुई। मारे गए लश्कर के एक टॉप कमांडर की पहचान इश्फाक डार उर्फ अबू अकरम के तौर पर हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देशोपियां के सादिक खान इलाके में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडरटॉप कमांडर की पहचान इश्फाक डार उर्फ अबू अकरम के तौर पर हुई हैपुलिस के अनुसार इश्फाक डार उर्फ ​​अबू अकरम 2017 से घाटी में आतंकी घटनाओं में सक्रिय था। 

श्रीनगर: शोपियां के सादिक खान इलाके में रविवार की रात को  सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक टॉप कमांडर मारा गया है। साथ ही दो और आतंकियों को भी सुरक्षाबलों मे मार गिराया है।

लश्कर के मारे गए टॉप कमांडर की पहचान इश्फाक डार उर्फ अबू अकरम के तौर पर हुई है। पुलिस महानिरीक्षक (आइजीपी) कश्मीर विजय कुमार के अनुसार, लश्कर कमांडर इश्फाक डार उर्फ ​​अबू अकरम 2017 से घाटी में सक्रिय था। 

पुलिस ने बताया है कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद सहित अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों के शवों को कब्जे में लिया।

इससे पहले पिछले हफ्ते पुलवामा जिले में भी मुठभेड़ में लश्कर का एक पाकिस्तानी कमांडर और उसके दो स्थानीय सहयोगी मारे गए थे। पाकिस्तानी कमांडर की पहचान एजाज ऊर्फ अबू हुरारिया के तौर पर हुई थी। उसके साथ ही दो स्थानीय आतंकी जावीद अहमद राथेर और शाहनवाज नजीर गनी भी मारे गए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण