लाइव न्यूज़ :

J&K: ईद पर पाकिस्तान की नापाक हरकत, गोलीबारी में नौशेरा में एक जवान शहीद

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 16, 2018 12:21 IST

ईद के मौके पर भी राजधानी श्रीनगर में माहौल काफी अशांत है। ईद की नमाज के बाद सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया।

Open in App

श्रीनगर, 16 जून: ईद के दिन भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आया है। पाकिस्तान ने आज भी जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। पाक की ओर से बीएसएफ के जवानों पर पत्थरबाजी के साथ-साथ जमकर गोलीबारी की गई। जिसमें भारतीय सेना के जवान बिकास गुरुंग शहीद हो गया। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक नौशेरा और अरनिया सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने गोलीबारी की। पाकिस्तान द्वारा की गई इस फायरिंग में नौशेरा में सेना का एक जवान शहीद हो गया। सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तानी सेना की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब देते हुए जबर्दस्त कार्रवाई की। एक और जहां पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है वहीं, बीएसएफ जवानों ने ईद के मौके पर अटारी  और वाघा बॉर्डर पर मिठाई बांटकर ईद मनाई। 

जम्मू-कश्मीर: सांबा सेक्टर में BSF ने पकड़ा एक और संदिग्ध पाकिस्तानी, खुल सकते हैं बड़े राज

इधर ईद के मौके पर भी राजधानी श्रीनगर में माहौल काफी अशांत है। ईद की नमाज के बाद सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में भी नमाज के बाद सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी की गई है। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान की ओर  सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारईद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए