लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः सुरक्षाबलों ने पिछले 48 घंटे में ढेर किए 13 खूंखार आतंकी, हिजबुल का गुलजार पदार भी शामिल

By सुरेश डुग्गर | Updated: September 15, 2018 13:14 IST

Jammu Kashmir Encounter latest updates in hindi: वॉन्टेड आतंकी कमांडर गुलजार की सुरक्षाबलों को काफी समय से तलाश थी। वो पाकिस्तान के इशारे पर घाटी में लंबे वक्त से आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता आ रहा था।

Open in App

श्रीनगर, 15 सितम्‍बरः सुरक्षाबलों ने जम्‍मू कश्‍मीर में पिछले 48 घंटों में 13 आतंकियों को ढेर कर दिया है। आज मारे गए पांच आतंकियों में हिजबुल मुजाहिदीन का टॉप का आतंकी गुलजार पदार भी शामिल है। कश्‍मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने 'ऑपरेशन ऑलआउट' के तहत मुठभेड़ में 5 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। शनिवार सुबह चौगाम इलाके में चले इस अभियान में यह सभी आतंकी मारे गए। सूत्रों के अनुसार एनकाउंटर में हिज्बुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर गुलजार पद्दार भी मारा गया है। वॉन्टेड आतंकी कमांडर गुलजार की सुरक्षाबलों को काफी समय से तलाश थी। वो पाकिस्तान के इशारे पर घाटी में लंबे वक्त से आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता आ रहा था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चौगाम में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि घिर जाने पर आतंकियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें 5 आतंकवादी मारे गए।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को रात करीब साढ़े बारह बजे पता चला कि चौगाम में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद सेना और पुलिस के संयुक्त दस्ते ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छिपे होने के संदेह में कुछ राउंड फायर किए। इसके जवाब में आतंकियों ने भी फायरिंग शुरू कर दी।

 एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, आईआईडी बलास्ट कर उस घर को धराशायी कर दिया गया है जिनमें आतंकवादी छिपे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के शवों को निकालने में अभी आधे घंटे से ज्यादा समय लगेगा, क्योंकि अभी तक कोई शव  बरामद नहीं हुआ है। सूत्रों के अनुसार इलाके में कुछ और आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है जिसे देखते हुए यह अभियान अभी भी जारी है।

मुठभेड़ के बाद घाटी में कानून और व्यवस्था की दिक्कतों की आशंकाओं के कारण रेल सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। एहतियात के तौर पर बारामूला-काजीगुंड के बीच ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में बीते 48 घंटे में अलग-अलग जगहों पर हुए मुठभेड़ में 13 आतंकवादी मारे गए हैं। इनमें से एक मुठभेड़ में पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना के 21 कर्मी घायल हो गए। मारे गए 13 आतंकवादियों में से 3 पाकिस्तानी थे। इस मुठभेड़ के बाद बारामुला और काजीगुंड के बीच ट्रेन सेवा को रोक दिया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील