लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकियों ने स्कूल में लगाई आग, सुरक्षाबलों पर भी पेट्रोल बम से हमला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 23, 2019 13:42 IST

जम्मू-कश्मीर: स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों का दल कुलगाम जिले के वुथु अच्छाबल गांव में घुस गया। यहां आतंकियों ने गांव में स्थित सरकारी स्कूल की इमारत को आग लगा दी।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में एक स्कूल में आतंकियों ने लगाई आगबटमालू इलाके में सुरक्षाबलों पर पेट्रोल बम फेंकने का भी मामला आया सामने, आतंकियों की तलाशी जारी

पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कश्मीर में स्थानीय छात्रों के स्कूलों में लौटने से हताश होने के बाद मंगलवार की देर रात दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में एक स्कूल को आग के हवाले कर दिया। एक अन्य वारदात में आतंकियों ने खिरयू में एक टिप्पर को भी जला दिया।

वहीं, बुधवार सुबह आतंकियों श्रीनगर के बटमालू इलाके में सुरक्षाबलों पर एक पेट्रोल बम भी फेंका। पुलिस ने सभी घटनाओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आतंकियों की तलाशी शुरू कर दी गई है। यह घटनाएं उस समय हुई हैं जब राज्य में गुरुवार को ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल (बीडीसी) का चुनाव है।

बहरहाल, मिली जानकारी के अनुसार स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों का दल कुलगाम जिले के वुथु अच्छाबल गांव में घुस गया। यहां आतंकियों ने गांव में स्थित सरकारी स्कूल की इमारत को आग लगा दी। इसके बाद फरार हो गए। आतंकियों के जाते ही ग्रामीणों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

पुलिस व दमकल कर्मियों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक स्कूली इमारत का एक बड़ा हिस्सा और उसमें रखा सामान जल चुका था। एक अन्य घटना में खिरयू में आतंकियों ने बंद का फरमान न मानने वाले एक टिप्पर चालक को पीटने के बाद उसके वाहन में आग लगा दी। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप