लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में एक आतंकी ढेर, सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2020 09:28 IST

सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है.

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा बलों ने आतंकियों के पास से एके-47 और ग्रेनेड बरामद किया हैसोमवार को सेना ने तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने यहां बताया कि सुरक्षा बलों को पुलवामा के कामराजीपोरा गांव के एक बाग में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके में तड़के तलाश अभियान चलाया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायल जवानों को सेना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से घायल एक जवान ने दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि ताजा जानकारी मिलने तक अभियान जारी था।

तीन संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

इससे पहले मंगलवार को कुपवाड़ा जिले में एक तलाश अभियान के दौरान सेना ने तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।  सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने सोमवार को कुपवाड़ा के लालपोरा क्षेत्र में संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया और अभियान के दौरान कुछ हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए। अधिकारी ने बताया, ‘‘ एक एके राइफल, दो पिस्तौल और कुछ गोला-बारूद बरामद हुए।’’

आतंकवादियों ने भाजपा पंचायत सदस्य के घर पर ग्रेनेड फेंका

कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने सोमवार रात में भाजपा के एक पंचायत सदस्य के आवास पर ग्रेनेड फेंका। यह घाटी में पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को निशाना बनाते हुए किया जाने वाला नवीनतम हमला है।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान हुए विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आतंकवादियों ने सोमवार रात में त्राल नगर में भूपिंदर सिंह के घर पर एक ग्रेनेड फेंका।’’

अधिकारी ने बताया कि ग्रेनेड सिंह के घर के बाहर फटा लेकिन इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ। सिंह भाजपा के एक कार्यकर्ता और एक पंच हैं। आतंकवादियों ने पिछले महीने से कश्मीर घाटी में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले बढ़ा दिये हैं। यह ताजा हमला ऐसे दिन हुआ जब जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादियों द्वारा गोली मारे जाने के बाद घायल हुए भाजपा कार्यकर्ता अब्दुल हमीद नाजर ने एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

नाजर पिछले एक महीने में आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाये गए भाजपा के चौथे कार्यकर्ता या पदाधिकारी थे। बांदीपोरा के भाजपा जिलाध्यक्ष वसीम बारी, उनके पिता और भाई की पिछले महीने आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

गत चार अगस्त को भाजपा के एक पंच को गोली मारकर घायल कर दिया गया था, जबकि पार्टी के एक अन्य सरपंच की दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में दो दिन बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनाआतंकी हमलापुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप