लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सोपोर आतंकी हमले में पुलिस ने बचाई तीन साल के बच्चे की जान, सीआरपीएफ का एक जवान शहीद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 1, 2020 10:34 IST

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में बुधवार सुबह सीआरपीएफ के गश्ती दल पर हुए आतंकी हमले में एक जवान शहीद हो गया। इस बीच पुलिस ने सूझबूझ से एक बच्चे की जान बचा ली।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर: सोपोर में सीआरपीएफ के गश्ती दल पर आतंकी हमला, एक जवान शहीदइस हमले के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक तीन साल के बच्चे की जान बचाई

जम्‍मू: सोपोर के मॉडल टाउन इलाके में सुरक्षाबलों के एक गश्‍ती दल पर आतंकियों के हमले में बुधवार को सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। साथ ही एक नागरिक की भी जान चली गई है। हमले में दो जवान बुरी तरह से जख्‍मी हुए हैं जिनकी दशा नाजुक बताई जा रही है।

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान स्थानीय पुलिस ने एक तीन साल के बच्चे की जान भी बचाई। पुलिस ने अपनी सूझबूझ से आतंकी हमले के दौरान पुलिस ने बच्चे को गोली लगने से बचाया। वहीं, हमलावर आतंकी भाग निकलने में कामयाब रहे। गौरतलब है कि अनंतनाग में पिछले हफ्ते ऐसे ही एक आतंकी हमले में पांच साल के बच्चे की जान चली गई थी।

बहरहाल, पुलिस ने बताया की आतंकियों ने नार्थ कश्‍मीर के सोपोर जिले के मॉडल टाउन में तड़के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक गश्‍ती दल पर हमला बोलते हुए जबरदस्‍त गोलीबारी की और हथगोले भी फेंके। 

उन्‍होंने बताया कि हमले में सीआरपीएफ के चार जवान तथा दो नागरिक गंभीर रूप से जख्‍मी हो गए। सीआरपीएफ के सूत्रों के मुताबिक, शहीद होने वाले जवान की पहचान कांस्‍टेबल दीपचंद वर्मा के तौर पर की गई है तथा घायल होने वालों में कांस्‍टेबल भोया राजेश, कांस्‍टेबल दीपक पाटिल तथा निलेश चावड़े शामिल हैं। दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, हमलावर आतंकियों का पीछा किए जाने के बाद उनके साथ मुठभेड़ आरंभ हो गई थी लेकिन वे भाग निकलने में कामयाब रहे थे। पुलिस ने बताया कि हमलावर आतंकियों की तलाश की खातिर अतिरिक्‍त सुरक्षाबल जुटे हुए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलासीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए