लाइव न्यूज़ :

अमृतपाल सिंह की योजनाओं को लेकर जम्मू कश्मीर पुलिस भी हुई परेशान, जानें मामला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 27, 2023 15:44 IST

वारिस पंजाब दे संगठन के मुखिया और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की योजनाओं के बारे में खुलासे होने के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस भी परेशान हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर पर भी सतर्कता अभियान के लिए अलर्ट जारी किया गया है।दूसरे प्रवेश द्वार कीड़िया-अमृतसर राजमार्ग पर भी ऐसी ही सतर्कता बरती जा रही है।पंजाब तथा हिमाचल से आने वाले वाहनों और लोगों की गहन व सख्त जांच लखनपुर के प्रवेश द्वार पर हो रही है।

जम्मू: वारिस पंजाब दे संगठन के मुखिया और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की योजनाओं के बारे में खुलासे होने के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस भी परेशान हो गई है। चार दिन पहले तक अमृतपाल सिंह को तलाशने में मदद की पेशकश करने वाली जम्मू कश्मीर पुलिस अब प्रदेश में उसकी तलाश में जुट गई है।

हालांकि पुलिस इससे इंकार करती थी कि अमृतपाल ने जम्मू में शरण ली है पर कोई भी अधिकारी इसके प्रति इन संभावनाओं से इंकार नहीं करता था कि वह जम्मू में भी शरण इसलिए ले सकता है क्योंकि अगर उसके कुछ साथियों के कुछ रिश्तेदार यहां हैं तो जम्मू में भी खालिस्तान समर्थक अतीत में पाए गए हैं।

दरअसल जम्मू के रणवीर सिंह पुरा इलाके से हिरासत में लिए गए अमृतपाल सिंह के साथी पपलप्रीत सिंह के जीजा अमरीक सिंह और फुफेरी बहन सर्बजीत ने खुलासे किए हैं कि अमृतपाल सिंह जम्मू में शरण चाहता था और उसने इसकी खातिर कई बार व्हाट्सएप कालें भी की थीं।

यह बात अलग है कि इस खुलासे की पुष्टि फिलहाल पुलिस द्वारा नहीं की गई है। लेकिन इतना जरूर था की इन रहस्योद्घाटनों के बाद जम्मू कश्मीर में खासकर जम्मू के उन इलाकों में भी अमृतपाल सिंह की तलाश तेज की गई है जहां खालिस्तान समर्थक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर पर भी सतर्कता अभियान के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 

दूसरे प्रवेश द्वार कीड़िया-अमृतसर राजमार्ग पर भी ऐसी ही सतर्कता बरती जा रही है। पंजाब तथा हिमाचल से आने वाले वाहनों और लोगों की गहन व सख्त जांच लखनपुर के प्रवेश द्वार पर हो रही है। कठुआ के एसएसपी ने भी इसकी पुष्टि की है कि पंजाब राज्य से कठुआ का सीधा सड़क संपर्क है इसलिए अमृतपाल सिंह के प्रदेश में प्रवेश करने की चर्चाएं उठ रही हैं।

पुलिस ने इसकी पुष्टि की है कि पंजाब पुलिस द्वारा अमृतपाल सिंह के जारी किए गए विभिन्न रूपों वाले फोटों प्रत्येक नाके पर वितरित किए गए हैं ताकि उसकी पहचान की जा सके और वह प्रदेश में प्रवेश न कर पाए। पुलिस का मानना था कि वे इस मामले में कोई ढील नहीं बरतना चाहेंगे क्योंकि यह भी सूचनाएं हैं कि प्रदेश के कश्मीरी आतंकी खालिस्तान समर्थकों के साथ मिल कर प्रदेश में खलल पैदा करने की योजनाएं लिए हुए हैं।

टॅग्स :अमृतपाल सिंहजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील