लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पीडीपी नेताओं ने महबूबा मुफ्ती से मिलने की इजाजत मांगी, हिरासत में हैं पूर्व मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: October 28, 2019 19:13 IST

पीडीपी के नेताओं ने अपनी पार्टी के अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती से मिलने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी है। आर्टिकल 370 हटाये जाने से पहले ही महबूबा मुफ्ती श्रीनगर में हिरासत में बंद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीडीपी नेताओं ने हिरासत में बंद पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती से मिलने की इजाजत मांगीश्रीनगर के उपायुक्त को भेजा गया पत्र, 30 अक्टूबर को मिलने का अनुरोध

पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेताओं ने श्रीनगर में हिरासत में बंद पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती से मिलने के लिये प्रशासन से नए सिरे से अनुमति मांगी है। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। राज्यपाल प्रशासन की तरफ से पूर्व में पीडीपी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल को पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने की इजाजत दी गई थी लेकिन पार्टी ने दौरे को लेकर दल में गंभीर मतभेद के बाद इसे टाल दिया था।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और पर्व विधायक वेद महाजन ने कहा, 'वरिष्ठ पीडीपी नेताओं ने मुलाकात की और संबंधित अधिकारियों से पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात के लिये नए सिरे से इजाजत मांगने का फैसला किया।' इसी के अनुरूप श्रीनगर के उपायुक्त को एक पत्र भेजा गया है जिसमें जम्मू स्थित नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को 30 अक्टूबर को मुफ्ती से मिलने की इजाजत देने का अनुरोध किया गया है।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक भी शामिल हैं। केंद्र द्वारा पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द किये जाने के ऐलान के बाद से ही घाटी के अन्य प्रमुख नेताओं के साथ मुफ्ती हिरासत में हैं। महाजन को अधिकारियों से औपचारिक इजाजत हासिल करने के लिये अधिकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन होगा, इसका फैसला इजाजत मिलने के बाद लिया जाएगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमहबूबा मुफ़्ती
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप