लाइव न्यूज़ :

जम्मू में इंटरनेशनल बॉर्डर पर पहली बार महिला घुसपैठिया ढेर, कश्मीर में भाजपा नेता के दो पीएसओ हथियारों समेत लापता

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 13, 2021 13:09 IST

घुसपैठिया भारतीय इलाके में पहुंचा तो जवानों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भागने लगे। इस बीच एक की गोली लगने से मौत हो गई। सर्च अभियान के बाद पता चला कि घुसपैठिया महिला थी। इसके बारे में एजेंसियां जांच कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइंटरनेशनल बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने एक महिला घुसपैठिये को मार गिराया है।कश्मीर में भाजपा के एक नेता के दो अंगरक्षक हथियारों समेत लापता हो गए हैं।

जम्मू: पहली बार जम्मू कश्मीर में इंटरनेशनल बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने एक महिला घुसपैठिये को मार गिराया है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है कि वह आतंकी थी या आम पाकिस्तानी नागरिक। इस बीच कश्मीर में भाजपा के एक नेता के दो पीएसओ अर्थात अंगरक्षक हथियारों समेत लापता हो गए हैं।

सीमा सुरक्षाबल के जवानों ने आरएसपुरा इलाके में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। इसके साथ ही इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक सीमा पार से कुछ लोगों ने भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश की। इलाके में गश्त कर रहे जवानों ने जब संदिग्ध हलचल देखी तो उन्हें चेतावनी दी। लेकिन घुसपैठियों ने इसे अनसुना कर दिया। 

जब घुसपैठिया भारतीय इलाके में पहुंचा तो जवानों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भागने लगे। इस बीच एक की गोली लगने से मौत हो गई। सर्च अभियान के बाद पता चला कि घुसपैठिया महिला थी। इसके बारे में एजेंसियां जांच कर रही हैं।

दूसरी ओर कुपवाड़ा जिले में बीती रात से ही एक भाजपा कार्यकर्ता के साथ तैनात निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) व उसका सहयोगी हथियारों के साथ लापता हैं। स्थानीय पुलिस उनका पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल दोनों का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि उनकी जांच चल रही है। दोनों पुलिसकर्मियों का पता लगाने के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार. 12 व 13 दिसंबर की मध्यरात्रि को ये दोनों पुलिसकर्मी लापता हैं। भाजपा कार्यकर्ता अब्दुल रशीद जरगर की सुरक्षा में तैनात पीएसओ साकिब तांत्रे व उसका सहयोगी आरिफ अहमद अचानक से लापता हो गए। जांच करने पर पाया गया कि दोनों के हथियार भी वहां से गायब हैं। इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

पीएसओ साकिब की तलाश करते हुए पुलिस की एक टीम रात को ही उसके घर पहुंची। जहां पहुंचने पर परिजनों ने बताया कि वह घर आया था परंतु कुछ ही समय बाद वह वहां से लौट गया। परिजन भी उसका पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। वे दोनों अपने हथियारों के साथ गायब हैं। 

हथियारों के साथ लापता हुए ये पुलिसकर्मी किसी आतंकी संगठन में तो शामिल नहीं हो गए हैं, पुलिस इस लाइन पर भी जांच कर रही हैं।

हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इतना ही कहा जा रहा है कि मामला पूरी तरह से हल होने तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता। दोनों की तलाश की जा रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीInternational BorderPoliceArmyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी