लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir: बॉर्डर से घुसपैठ करने वाले घुसपैठिए को सुरक्षाबलों ने किया ढेर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2025 10:07 IST

Jammu Kashmir: बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना को लेकर पाकिस्तानी समकक्ष के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया जा रहा है।

Open in App

Jammu Kashmir:  जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की कार्रवाई में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया। बीएसएफ के एक प्रवक्ता के यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने दावा किया कि इस कार्रवाई से सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घुसपैठिया आर एस पुरा सेक्टर में सीमा चौकी अब्दुलियान में मारा गया।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बीएसएफ के सतर्क जवानों ने चार और पांच अप्रैल की दरमियानी रात को एक घुसपैठिए को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते देखा।’’ उन्होंने कहा कि जवानों ने घुसपैठिए को रुकने को कहा लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी और आगे बढ़ता रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘बीएसएफ के जवानों ने खतरे को भांपते हुए घुसपैठिए को मार गिराया। घुसपैठिए की पहचान और मकसद का पता लगाया जा रहा है।’’ बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना को लेकर पाकिस्तानी समकक्ष के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया जा रहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बीएसएफ ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए घटनास्थल से ले गई। भाषा सिम्मी शोभना शोभना

टॅग्स :जम्मू कश्मीरBorder PoliceJammu
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप